कुल्लू

कुल्लू दशहरा 2026 में दुकान लगाने का मौका, 5 से 21 अक्टूबर तक होगी प्लॉटों की नीलामी; जानें किस दिन किस बाजार की बारी

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 के लिए ढालपुर मैदान में विभिन्न बाजारों और प्रदर्शनी स्थलों के प्लॉटों की नीलामी 5 से 21 अक्टूबर तक होगी। इच्छुक व्यापारी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्लॉट ले सकेंगे।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुल्लू-मनाली-बंजार में इन मामलों का होगा निपटारा; चालान भी होंगे सेटल

12 सितंबर 2026 को कुल्लू, मनाली और बंजार न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। दुर्घटना क्लेम, बैंक, बिजली-पानी बिल, जमीनी, वैवाहिक विवाद और मोटर व्हीकल चालानों समेत कई मामलों का आपसी सहमति से निपटारा होगा।

कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

कुल्लू जिले में सितंबर 2026 के लिए वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आरटीओ कुल्लू, आरएलए कुल्लू, मनाली, बंजार, उदयपुर और केलांग में अलग-अलग तारीखों पर टेस्ट और पासिंग आयोजित होगी।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

कुल्लू में महिलाओं को मिला हुनर से कमाई का मौका, PNB RSETI ने 35 दिन की ट्रेनिंग के बाद दिया उद्यमिता का मंत्र

PNB RSETI कुल्लू की ओर से महिलाओं के लिए 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 29 महिला प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण पूरा किया, जिसके बाद उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वरोजगार और सफल उद्यमिता के लिए जरूरी जानकारी दी गई।

Popular

Subscribe

--Advertisement--