कुल्लू में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का सितंबर शेड्यूल जारी, जानें किस दिन कहां होगा टेस्ट

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 09 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि सितंबर 2026 के लिए जिले के विभिन्न स्टेशनों पर वाहनों की पासिंग (टेस्टिंग) और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। वाहन मालिकों और ड्राइविंग टेस्ट देने वाले आवेदकों के लिए निर्धारित तिथियों की जानकारी जानना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि आरटीओ कुल्लू में वाहनों की पासिंग 10, 17 और 28 सितंबर को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 16 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। आरएलए कुल्लू में ड्राइविंग टेस्ट 21 सितंबर को होंगे। वहीं, आरएलए मनाली में वाहनों की पासिंग 7 और 19 सितंबर को तथा ड्राइविंग टेस्ट 8 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।

आरएलए बंजार में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट 14 सितंबर को होंगे। इसी तरह आरएलए उदयपुर में दोनों कार्य 24 सितंबर को और आरएलए केलांग में वाहनों की पासिंग तथा ड्राइविंग टेस्ट 25 सितंबर 2026 को आयोजित किए जाएंगे।

आकांक्षा शर्मा ने बताया कि जिन तिथियों पर ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग एक ही दिन निर्धारित की गई है, उन दिनों ड्राइविंग टेस्ट सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक होंगे। इसके बाद वाहनों की पासिंग दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कारणों अथवा किसी विशेष परिस्थिति के चलते निर्धारित शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे में आवेदकों और वाहन मालिकों को संबंधित विभाग से नवीनतम जानकारी लेते रहने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रजोल से अंसुई तक सड़क 10 से 25 सितंबर तक बंद, सीमेंट कंक्रीट का काम बना वजह; जानें वैकल्पिक रास्ता

सीमेंट कंक्रीट पेवमेंट कार्य के चलते रजोल से अंसुई, चड़ी मार्ग 10 से 25 सितंबर 2026 तक सभी वाहनों के लिए बंद रहेगा। जिला दंडाधिकारी कांगड़ा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। अंसुई के लिए वैकल्पिक संपर्क मार्ग उपलब्ध रहेगा।

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

Kangra: हिमालय दिवस 2026 पर CUHP शाहपुर में दिखा पर्यावरण संरक्षण का जुनून, 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान, क्विज, डिक्लेमेशन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिताओं के साथ विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। 70 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।