12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, कुल्लू-मनाली-बंजार में इन मामलों का होगा निपटारा; चालान भी होंगे सेटल

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 10 सितंबर। हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, शिमला के तत्वावधान में 12 सितंबर 2026 को कुल्लू जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिला न्यायालय कुल्लू के अलावा मनाली और बंजार न्यायालयों में भी लोक अदालत लगेगी। इस दौरान विभिन्न तरह के लंबित विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने का अवसर मिलेगा।

सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दुर्घटना क्लेम, श्रम विवाद, बिजली और पानी के बिल, जमीनी विवाद, बैंक से संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद तथा विशेष रूप से कम राशि के चेक से जुड़े मामलों का निपटारा किया जाएगा। ऐसे मामलों में पक्षकार आपसी सहमति से विवाद खत्म कर सकते हैं।

इस अवसर पर मोटर व्हीकल लोक अदालत का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें मोटर व्हीकल चालानों का निपटारा भी किया जाएगा। जिन लोगों के उपरोक्त श्रेणी के मामले न्यायालयों में लंबित हैं, वे अपने मामलों को लोक अदालत में लगवा सकते हैं और आपसी समझौते के माध्यम से समाधान का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

सचिव ने बताया कि लोक अदालत में मामलों का निपटारा दोनों पक्षों की आपसी सहमति से किया जाता है। इसमें किसी पक्ष की हार या जीत नहीं होती, बल्कि आपसी समझौते के आधार पर विवाद का समाधान किया जाता है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुल्लू के दूरभाष नंबर 01902-222378 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

धर्मशाला में नशे के खिलाफ बड़ी पहल, NAPDDR कार्यशाला में बना समन्वित रणनीति पर जोर; बोले हेमराज बैरवा- इसे जन आंदोलन बनाना होगा

धर्मशाला में NAPDDR के तहत एक दिवसीय हितधारक कार्यशाला आयोजित हुई। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने नशे के खिलाफ लड़ाई को सामाजिक आंदोलन बनाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।

SOS Exam 2026 पर बोर्ड की तीसरी आंख का पहरा, CCTV और लाइव मॉनिटरिंग से होगी निगरानी; नकल पर सख्त कार्रवाई

HPBOSE की SOS परीक्षाएं 16 सितंबर 2026 से शुरू होंगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर CCTV और लाइव मॉनिटरिंग अनिवार्य की गई है। फुटेज से छेड़छाड़ या CCTV बंद करने पर सख्त कार्रवाई होगी।

हमीरपुर में 15 सितंबर तक बंद रहेगी यह सड़क, नालियों के निर्माण के चलते आवाजाही पर रोक; जानें वैकल्पिक रास्ते

हमीरपुर की मैड़-भगेटू सड़क 15 सितंबर तक बंद रहेगी। नालियों के निर्माण कार्य के चलते यातायात पर रोक लगाई गई है। वाहन चालक दो वैकल्पिक सड़कों से आवाजाही कर सकेंगे।

जिला परिषद शिमला में BJP का दबदबा, भूपेंद्र अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित; जानें मतदान का पूरा आंकड़ा

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। भूपेंद्र अध्यक्ष और भरत सिंह कलांटा उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। जानें किसे कितने वोट मिले।