हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी पत्नी आनी में उनके किराए के कमरे से दिन के समय बाजार गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी समय बीतने के बाद भी जब महिला घर नहीं पहुंची, तो पति ने उससे संपर्क करने की कोशिश की। इस दौरान उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।
शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि कोई व्यक्ति उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर पुलिस थाना आनी में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महिला का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


