चम्बा

Chamba: हरबंस सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जिला चंबा INTUC युवा अध्यक्ष नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

ग्राम पंचायत नहाना काथला निवासी हरबंस सिंह को जिला चंबा INTUC युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया समेत संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताया।

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

नेपाल में तबाही के बीच चंबा के युवक का आया फोन, बोला- ‘मां मैं सुरक्षित हूं’; टनल में होने से बची जान

नेपाल में बाढ़ और आपदा के बीच चंबा के सलूणी निवासी सलमान खान उर्फ जानू ने व्हाट्सएप कॉल कर परिवार को अपने सुरक्षित होने की जानकारी दी। टनल के अंदर काम कर रहे होने के कारण वह आपदा की चपेट में आने से बच गया।

मणिमहेश कैलाश की चोटी पर चढ़ने निकला था गड़रिया, फिर जो हुआ उसे आज भी मानते हैं रहस्यमयी कहानी; जानें पूरी लोककथा

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश कैलाश से जुड़ी गड़रिये की एक रहस्यमयी लोककथा आज भी श्रद्धालुओं के बीच चर्चित है। मान्यता है कि कैलाश की ओर चढ़ने का प्रयास करने वाला गड़रिया और उसके साथ मौजूद लोग पत्थर बन गए थे। हालांकि, इस कहानी का कोई वैज्ञानिक या ऐतिहासिक प्रमाण उपलब्ध नहीं है।

चुराह में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला व्यक्ति का शव, जुकयानी क्षेत्र में मचा हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान गुड़ेड़ गांव निवासी नेगी राणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--