पंजाब

बमियाल में लगा सेहत का महाकुंभ, PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने ग्रामीणों की जांच कर दी जरूरी सलाह

पठानकोट के बमियाल में एकल अभियान की ओर से 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। PGI चंडीगढ़ के विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आसपास के गांवों से पहुंचे ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें जरूरी चिकित्सकीय सलाह दी।

पठानकोट में LED Wall Screen Association की अहम बैठक, तय होंगे बिजनेस रेट और नियम; पेमेंट से लेकर सुरक्षा तक पर बनी रणनीति

पठानकोट में LED Wall Screen Association की बैठक में संगठन की एकजुटता, Standard Rate, इवेंट सुरक्षा, पेमेंट और क्रेडिट नीति के साथ बड़े प्रोजेक्ट्स में उपकरणों की आपसी शेयरिंग पर चर्चा हुई।

LPU में वायरल रेप मैसेज से भड़का छात्रों का गुस्सा, कैंपस में तोड़फोड़-आगजनी के बाद हाईवे जाम; पुलिस जांच में जुटी

पंजाब के फगवाड़ा स्थित LPU में वायरल रेप मैसेज के बाद देर रात छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया। कैंपस में तोड़फोड़ और आगजनी की खबरों के बाद छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पुलिस मामले और वायरल मैसेज की जांच कर रही है।

पठानकोट में स्कूली वाहनों पर आरटीओ का शिकंजा, अचानक चेकिंग में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल; नियम तोड़े तो सीज होगी गाड़ी

पठानकोट में आरटीओ शंकर शर्मा के निर्देश पर ‘सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी’ के तहत स्कूली बसों और वैनों की अचानक जांच की गई। दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर चालान किए गए और गंभीर लापरवाही पर वाहन सीज करने की चेतावनी दी गई।

पठानकोट में नशे के खिलाफ बड़ा जागरूकता अभियान, आर्य बॉयज़ स्कूल के विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

पठानकोट के आर्य बॉयज़ स्कूल में नशा मुक्ति चेतना संघ की ओर से नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई।

चंडीगढ़ में HRTC की नई हरी इलेक्ट्रिक बस को रोकने पर बवाल, बस अड्डे में एंट्री से रोका; चालक-परिचालकों ने जताया विरोध

चंडीगढ़ बस अड्डे पर HRTC की नई हरे रंग की इलेक्ट्रिक बस को CTU ने रोक दिया। शिमला-चंडीगढ़ रूट पर चल रही बस के पास परमिट समेत जरूरी दस्तावेज होने का HRTC ने दावा किया है। कार्रवाई के विरोध में चालक-परिचालकों ने आपत्ति जताई।

Popular

Subscribe

--Advertisement--