Kullu: मनाली से अमृतसर जा रही वॉल्वो बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 4 यात्रियों की मौत; 16 गंभीर घायल, चालक हिरासत में

Date:

--Advertisement--

मनाली से अमृतसर जा रही पर्यटकों से भरी वॉल्वो बस सोमवार तड़के करीब 4:40 बजे मजारी गांव के पास बंगा हाईवे पर फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चालक समेत कुल 41 यात्री सवार थे।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बस फ्लाईओवर पर अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई और पलटते हुए नीचे स्लिप रोड पर जा गिरी। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर उपचार के लिए बंगा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

गंभीर रूप से घायल यात्रियों को उनकी हालत के अनुसार अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया। बंगा के डीएसपी हरजीत सिंह रंधावा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी थाना प्रभारियों और पुलिस कर्मचारियों को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और यात्रियों के सामान को भी सुरक्षित करवाया।

हादसे में मारे गए लोगों में केरल निवासी और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की छात्रा जोसना जॉर्ज, अमृतसर निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट विशाल रट्टू और लुधियाना निवासी आदित्य गौतम शामिल हैं। चौथे मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। पोस्टमार्टम के बाद जोसना जॉर्ज और विशाल रट्टू के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए। सभी शव शिवपुरी बाबा गोला स्थित शवगृह में रखे गए थे।

पुलिस ने बस चालक विवेक कुमार, पुत्र सूरज मणि, निवासी शर्णा गांव, बल्ह (रत्ती), जिला मंडी, हिमाचल प्रदेश को हिरासत में लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 125, 125(बी), 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। हादसे में सुरक्षित बचे 21 यात्रियों को पुलिस ने उनका सामान सौंपकर घटनास्थल से रवाना कर दिया।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: नूरपुर मातृ-शिशु अस्पताल की मांग पर चौथे दिन भी भूख हड़ताल, सांसद-विधायक पहुंचे धरनास्थल; लंबित कामों की सूची मांगने पर अड़े अकिल बख्शी

नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल शुरू करने की मांग को लेकर अकिल बख्शी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और विधायक रणवीर सिंह निक्का ने उनसे मुलाकात कर मांगों पर बातचीत की।

राज्यपाल के कार्यक्रम में जाने पर नौणी विवि के 5 शिक्षकों को नोटिस, VC ऑफिस के बाहर हंगामा; पुलिस बुलाने की नौबत, सामने आया...

राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर नौणी विश्वविद्यालय के पांच शिक्षकों को नोटिस जारी होने के बाद सोमवार को वीसी कार्यालय के बाहर हंगामा हुआ। सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के बाद पुलिस बुलानी पड़ी। कुलपति और शिक्षकों ने मामले को लेकर अलग-अलग दावे किए हैं।

कसौली में अवैध निर्माण और पेड़ कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, 4 पेड़ काटने के आरोप पर SDM को औचक निरीक्षण के आदेश; 26 अक्टूबर...

कसौली में कथित अवैध निर्माण और पेड़ों की कटाई के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने SDM कसौली को मौके पर औचक निरीक्षण करने और 26 अक्टूबर तक विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।