कुल्लू, 09 सितम्बर। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक को प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक प्रातः 11:00 बजे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय कुल्लू में आयोजित होनी थी।
सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू आकांक्षा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक स्थगित करने का निर्णय प्रशासनिक कारणों के चलते लिया गया है। उन्होंने सर्वसाधारण और सभी आवेदकों को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि बैठक की आगामी तिथि के बारे में जल्द ही सूचित किया जाएगा।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


