कुल्लू: जिला मुख्यालय कुल्लू में शनिवार को शीतला माता मंदिर के समीप एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आने की सूचना है। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार थार शीतला माता मंदिर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे लुढ़कते हुए सरवरी खड्ड में जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और चालक को वाहन से बाहर निकाला। चालक को मामूली चोटें आई हैं।
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। खड्ड में गिरी थार को देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सहम गए। स्थानीय लोगों के अनुसार जिस स्थान पर यह हादसा हुआ, वहां वाहन के अनियंत्रित होने पर गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
राहत की बात यह रही कि चालक वाहन के साथ खड्ड में गिरने के बावजूद सुरक्षित बच गया। हादसा किस कारण हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


