कुल्लू में महिलाओं को मिला हुनर से कमाई का मौका, PNB RSETI ने 35 दिन की ट्रेनिंग के बाद दिया उद्यमिता का मंत्र

Date:

--Advertisement--

कुल्लू, 09 सितम्बर। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (PNB RSETI), कुल्लू की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुल 29 महिला प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी ने बताया कि 35 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण में महिलाओं को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के जरिए सफल उद्यमी बनने के लिए जरूरी जानकारी और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को उद्यमिता की विभिन्न बारीकियों से परिचित करवाया गया। उन्हें स्वप्रेरणा, व्यवसाय के अवसरों की पहचान और उनका सही उपयोग, निरंतरता, जरूरी सूचनाओं की खोज, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा ग्राहकों को अपने उत्पाद और सेवाओं के प्रति आश्वस्त करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में PNB RSETI कुल्लू के निदेशक चंद्र नारायण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सफल उद्यमी बनने के लिए जरूरी सुझाव दिए और बाजार प्रबंधन तथा गुणवत्ता प्रबंधन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर अपनी आजीविका खुद अर्जित करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होने के साथ आत्मनिर्भर भी बन सकती हैं।

समापन समारोह के दौरान प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी 29 महिला प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को व्यावसायिक कौशल प्रदान करने के साथ उन्हें स्वरोजगार और उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत स्कूल की PTM में 350 से अधिक अभिभावक पहुंचे, अनुशासन और मोबाइल फोन को लेकर जीरो टॉलरेंस; HPV वैक्सीनेशन पर भी दी...

शाहपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में PTM और ‘शिक्षा संवाद’ का आयोजन हुआ, जिसमें 350 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों के अनुशासन, मोबाइल फोन के इस्तेमाल, छात्रवृत्ति योजनाओं और शैक्षणिक प्रदर्शन पर चर्चा हुई। इस दौरान HPV वैक्सीनेशन को लेकर भी अभिभावकों को जागरूक किया गया।

कुल्लू में RTA की 11 सितंबर की बैठक स्थगित, जानें अब कब होगी बैठक

क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण कुल्लू की 11 सितंबर 2026 को होने वाली बैठक प्रशासनिक कारणों से स्थगित कर दी गई है। बैठक की नई तारीख के बारे में जल्द ही जानकारी दी जाएगी।

Kangra: हिमालय दिवस 2026 पर CUHP शाहपुर में दिखा पर्यावरण संरक्षण का जुनून, 70 से ज्यादा विद्यार्थियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

हिमालय दिवस 2026 के अवसर पर हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के शाहपुर परिसर में स्वच्छता अभियान, क्विज, डिक्लेमेशन, पोस्टर और स्किट प्रतियोगिताओं के साथ विशेष व्याख्यान आयोजित किए गए। 70 से अधिक विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

Kangra: 77वें वन महोत्सव में हिमाचल के उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया पौधारोपण, बोले- आने वाली पीढ़ियों के लिए...

लपियाना में 77वें वन महोत्सव के अवसर पर उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पौधारोपण किया। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की और क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी दी।