ऊना
जिले की दो होनहार बेटियों ने रचा इतिहास, खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए हुआ चयन; जानें दोनों की उपलब्धियां
HIM Live Tv - 0
जिले की दो होनहार बॉक्सिंग खिलाड़ी आरनवी भारद्वाज और प्रियांशी नाहर का चयन खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए हुआ है। दोनों अब पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग कोचिंग प्राप्त करेंगी।
नेपाल में तबाही के बीच ऊना के इंजीनियर सुखविंदर रतन 7 दिन से लापता, सुरंग में सुरक्षित होने की सूचना से जगी उम्मीद
HIM Live Tv - 0
नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बीच ऊना के 32 वर्षीय इंजीनियर सुखविंदर रतन का सात दिन से पता नहीं चल पाया है। परिवार को सूचना मिली है कि वह सुरंग में सुरक्षित फंसे हैं। परिजनों ने भारत सरकार से भारतीय रेस्क्यू टीमें भेजने की मांग की है।
ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति
HIM Live Tv - 0
ऊना के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही महिला को पुलिस ने पकड़ा। महिला कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात कह रही थी, लेकिन उसे ले जाने से संबंधित कोई दस्तावेज या अनुमति पत्र नहीं दिखा सकी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
कांगड़ा-चंबा के बाद अब ऊना का युवक नेपाल में लापता, त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में था तैनात; परिवार ने सरकार से लगाई मदद की गुहार
HIM Live Tv - 0
नेपाल में आई बाढ़ के बीच ऊना का सुखविंद्र लापता हो गया है। त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट में मेकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत सुखविंद्र से 15 अगस्त को नेपाल लौटने के बाद अब संपर्क नहीं हो पा रहा है। परिवार ने सरकार से तत्काल तलाश में मदद की अपील की है।
Himachal Smart Meter से बिजली बिलों का झटका! चलोला में 800-900 की जगह हजारों के बिल, बंद घर में आया 7,025 रुपये का बिल
HIM Live Tv - 0
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चलोला गांव में स्मार्ट बिजली मीटर लगने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिल अचानक कई गुना बढ़ने की शिकायत सामने आई है। 800 से 900 रुपये के सामान्य बिल की जगह उपभोक्ताओं को 2 हजार से 12 हजार रुपये तक के बिल मिले हैं। एक बंद घर में 7,025 रुपये का बिल आने से मामला और गंभीर हो गया है। विद्युत बोर्ड ने तकनीकी खामी दूर कर बिल ठीक करने की बात कही है।
WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें...
HIM Live Tv - 0
हिमाचल प्रदेश के गगरेट में साइबर ठगी का नया मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को आंगनबाड़ी विभाग का अधिकारी बताकर एक महिला को WhatsApp पर संपर्क किया और उससे निजी व संवेदनशील जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद महिला के बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये कट गए। पुलिस ने क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी करते हुए आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को सावधान रहने की अपील की है।
Popular
Subscribe
--Advertisement--

