जिले की दो प्रतिभाशाली बॉक्सिंग खिलाड़ी आरनवी भारद्वाज और प्रियांशी नाहर ने अपनी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दोनों खिलाड़ियों का चयन भारत सरकार की प्रतिष्ठित योजना खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, बिलासपुर के लिए हुआ है। अब दोनों खिलाड़ी लुहणू इंडोर स्टेडियम, बिलासपुर में रहकर पढ़ाई के साथ राष्ट्रीय स्तर की बॉक्सिंग कोचिंग प्राप्त करेंगी।
आरनवी भारद्वाज बसदेहड़ा निवासी समाजसेवी एवं शिक्षक नीरज भारद्वाज और प्रियंका भारद्वाज की पुत्री हैं। वहीं प्रियांशी नाहर बॉक्सिंग कोच संदीप नाहर की पुत्री हैं। दोनों ने छोटी उम्र में ही बॉक्सिंग के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
आरनवी भारद्वाज अंडर-14 नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक और सीबीएसई जोनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीत चुकी हैं। वहीं प्रियांशी नाहर सब-जूनियर स्टेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुकी हैं। दोनों खिलाड़ी ऊना स्थित अजित बॉक्सिंग क्लब में प्रशिक्षण लेती हैं, जहां उन्होंने अपनी खेल प्रतिभा को निखारा है।
खेलो इंडिया सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए चयन के बाद अब आरनवी और प्रियांशी एक साथ लुहणू इंडोर स्टेडियम में रहकर आगे की पढ़ाई करेंगी और राष्ट्रीय स्तर की कोचिंग प्राप्त करेंगी। इस उपलब्धि पर डीएवी सेंटेनरी स्कूल के प्रिंसिपल आरएल पाठक, उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह बंटू, नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा अध्यक्ष मीना कुमारी, पार्षद सोमेश्वर कुमार, हरि दत्त शर्मा, अरुणपाल ठाकुर, राजकुमार प्रभाकर, दीपक भारद्वाज, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बोधराज भारद्वाज, बॉक्सिंग फेडरेशन ऊना के अध्यक्ष बलवंत ठाकुर, डिप्टी डायरेक्टर सोमलाल धीमान, ऊना के विधायक सतपाल सिंह सत्ती, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा और जिले के खेल प्रेमियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है। सभी ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


