नेपाल में तबाही के बीच ऊना के इंजीनियर सुखविंदर रतन 7 दिन से लापता, सुरंग में सुरक्षित होने की सूचना से जगी उम्मीद

Date:

--Advertisement--

नेपाल में आई भीषण बाढ़ और तबाही के बीच ऊना जिले के मैहतपुर-बसदेहड़ा निवासी 32 वर्षीय इंजीनियर सुखविंदर रतन का सात दिन बाद भी कोई पुख्ता सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि, परिवार को मिली एक नई सूचना ने उम्मीद जरूर जगाई है। बताया गया है कि सुखविंदर रतन सुरक्षित हैं और एक सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। इस जानकारी के बाद परिजनों को राहत मिली है, लेकिन रेस्क्यू अभियान को लेकर उनकी चिंता अभी भी बनी हुई है।

सुखविंदर की तलाश में नेपाल पहुंचे उनके चचेरे भाई शुभम ने बताया कि सुरंग में फंसे एक नेपाली नागरिक ने पुष्टि की है कि सुखविंदर रतन सुरक्षित हैं और सुरंग के अंदर फंसे हुए हैं। शुभम के अनुसार, इस संबंध में उन्होंने नेपाली सेना से भी बातचीत की है। नेपाली सेना की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने की बात कही जा रही है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि बचाव अभियान अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ रहा है।

शुभम ने भारत सरकार से मांग की है कि भारतीय रेस्क्यू टीमें भी नेपाल भेजी जाएं, ताकि सुरंग में फंसे लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। परिवार का कहना है कि सुखविंदर समेत सुरंग में फंसे अन्य लोगों को जल्द बाहर निकालना सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।

सुखविंदर रतन के पिता ने बताया कि उनका बेटा नेपाल के त्रिशुली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट-वन में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत है। गत 25 अगस्त को उनकी सुखविंदर से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से परिवार का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले सात दिनों से बेटे के बारे में कोई निश्चित जानकारी नहीं मिलने के कारण पूरा परिवार बेहद चिंतित है।

सुखविंदर की तलाश में कंपनी के अधिकारी भी काठमांडू पहुंच चुके हैं। वहीं, उनके चचेरे भाई शुभम और परिवार के अन्य सदस्य भी नेपाल में मौजूद हैं और रेस्क्यू अभियान से जुड़ी जानकारी जुटा रहे हैं। परिजनों के अनुसार, सुखविंदर रतन के साथ करीब 10 से 12 अन्य भारतीय नागरिकों के भी सुरंग में फंसे होने की सूचना मिली है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

पीएनबी आरसेटी ने ग्रामीण युवाओं और महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में बड़ी भूमिका निभाई है। स्थापना से अब तक 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया, जिनमें 7,408 का सेटलमेंट हुआ और 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़े हैं।