ऊना के अंब में बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर जा रही महिला पकड़ी, दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा सकी कोई अनुमति

Date:

--Advertisement--

ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब में हरियाणा रोडवेज की बस में डिब्बे के अंदर जिंदा कछुआ लेकर सफर कर रही एक महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। बस चालक की नजर महिला के पास मौजूद डिब्बे पर पड़ी, जिसे खोलने पर उसमें जिंदा कछुआ मिला। कछुए को ले जाने से संबंधित दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगे जाने पर महिला कोई कागजात पेश नहीं कर सकी। इसके बाद चालक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कछुए को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार हरियाणा रोडवेज के चालक सुधीर कुमार ने थाना अंब में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि बस दिल्ली से बैजनाथ की ओर जा रही थी। 30 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे बस अंब स्थित गौतम ढाबे पर रुकी थी। इसी दौरान एक महिला बस से नीचे उतरी और चालक की नजर उसके हाथ में मौजूद एक डिब्बे पर पड़ी।

डिब्बा खोला तो अंदर मिला जिंदा कछुआ

चालक के अनुसार जब डिब्बे को खोला गया तो उसके अंदर जिंदा कछुआ मिला। चालक ने महिला से कछुए को ले जाने से संबंधित दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सकी। इसके बाद चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अंब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला को कछुए समेत अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कछुए को भी कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

धर्मशाला के धार्मिक गुरु को भेंट करने की बात

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में महिला ने बताया कि वह कछुए को धर्मशाला के एक धार्मिक गुरु को भेंट करने के लिए लेकर जा रही थी। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कछुआ महिला के पास कहां से आया और उसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

दिल्ली से बैजनाथ जा रही थी बस

बस चालक ने पुलिस को बताया कि वह 29 अगस्त की शाम करीब पांच बजे दिल्ली से बस लेकर बैजनाथ के लिए रवाना हुआ था। यात्रा के दौरान 30 अगस्त की रात बस अंब के गौतम ढाबे पर रुकी। इसी दौरान महिला के पास मौजूद डिब्बे में जिंदा कछुआ होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस जांच में जुटी

एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि बस चालक की शिकायत के आधार पर महिला के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस कछुए के स्रोत, उसे ले जाने के उद्देश्य और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में श्रीमद्भागवत कथा के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति, भाजपा नेताओं और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक बहनों ने लिया हिस्सा

शाहपुर के अभिनंदन पैलेस में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की श्रीमद्भागवत कथा के समापन के बाद हवन यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। भाजपा नेता राकेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि दत्त शर्मा, समाजसेवी वीपी शर्मा, गोकुल सोंधी और साध्वी भाग्यश्री भारती समेत कथावाचक साध्वी बहनों ने हवन यज्ञ में हिस्सा लिया।

Solan: सोलन में NH-5 पर अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हादसा या हिट एंड रन? जांच में जुटी पुलिस

सोलन के शमलेच के समीप परमाणु-शिमला NH-5 पर सोमवार सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस हादसे, हिट एंड रन समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Kangra: शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत प्रेई में भारी बारिश का कहर, कई घरों की दीवारें और डंगे बहे; रास्तों को भी नुकसान

ग्राम पंचायत प्रेई में रविवार रात हुई भारी बारिश से कई घरों की दीवारें और डंगे क्षतिग्रस्त होकर बह गए। रास्तों को भी नुकसान पहुंचा। पंचायत प्रधान सरोज चौधरी ने रात में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर प्रशासन से राहत दिलाने का भरोसा दिया।

Kangra: नूरपुर में पौधारोपण अभियान, विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प

नूरपुर की पंचायत गंही लगोड़ में आईडिया ऑफ भारत फाउंडेशन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया।