WhatsApp पर आंगनबाड़ी अधिकारी बनकर आया मैसेज, महिला के खाते से 31 हजार साफ; गगरेट में साइबर ठगों का नया पैंतरा, आप भी रहें सावधान

Date:

--Advertisement--

अगर आपको भी WhatsApp पर कोई खुद को सरकारी विभाग या आंगनबाड़ी का अधिकारी बताकर मैसेज कर रहा है, तो सावधान हो जाएं। साइबर ठगों ने लोगों को अपने जाल में फंसाने का नया तरीका अपनाया है। हिमाचल प्रदेश के उपमंडल गगरेट में ठगों ने इसी तरीके से एक महिला को निशाना बनाया और उसके बैंक खाते से करीब 31 हजार रुपये निकाल लिए।

जानकारी के अनुसार, साइबर जालसाजों ने महिला को फोन किया और खुद को आंगनबाड़ी विभाग का बड़ा अधिकारी बताया। ठगों ने विभागीय बातचीत का हवाला देते हुए महिला का भरोसा जीत लिया, जिससे उसे किसी तरह का शक नहीं हुआ। इसके बाद ठगों ने महिला को WhatsApp पर मैसेज किया और कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां मांगीं।

फर्जी अधिकारी के झांसे में आने के बाद महिला WhatsApp पर अपनी निजी और संवेदनशील जानकारियां साझा करती रही। जब तक उसे साइबर ठगों की इस चाल का एहसास हुआ, तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला के बैंक खाते से 31 हजार रुपये कटने का मैसेज उसके मोबाइल पर पहुंच चुका था।

साइबर ठगों के निशाने पर आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं

बताया जा रहा है कि गगरेट क्षेत्र में यह पहला मामला नहीं है। साइबर ठग विशेष रूप से आंगनबाड़ी विभाग से जुड़ी महिलाओं और कर्मियों को अपना सॉफ्ट टारगेट बना रहे हैं। सरकारी अधिकारी बनकर फोन या WhatsApp मैसेज करने के जरिए लोगों से निजी और संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया है। पुलिस ने महिलाओं और आंगनबाड़ी कर्मियों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के फोन या WhatsApp मैसेज पर भरोसा न करें। खुद को सरकारी अधिकारी बताने वाले किसी व्यक्ति के साथ निजी या बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से पहले उसकी पहचान की पुष्टि जरूर करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हिमाचल के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध मौत, कमरे में इस हालत में मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश के हरिपुर में 41 वर्षीय विकास चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर कमरे को सील कर दिया है और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए हैं। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।

Kangra: ‘एक हफ्ते पहले तक मैं हिमाचल की बेटी थी’, रितु नेगी का नाम करोड़ों के नकद पुरस्कार से हटने पर छलका दर्द

एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी का नाम हिमाचल प्रदेश सरकार की एक करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की सूची से हटाए जाने पर विवाद बढ़ गया है। रितु नेगी और उनके पिता ने सवाल उठाए हैं, जबकि खेल मंत्री ने मामले की समीक्षा करने की बात कही है।

Kangra: हिमाचल के युवाओं के लिए UAE में नौकरी का मौका, इलेक्ट्रीशियन और फिटर को मिलेगा 1300 दिरहम तक वेतन; 14 अक्टूबर तक करें...

हिमाचल के ITI डिप्लोमा धारकों के लिए UAE में इलेक्ट्रीशियन और फिटर की नौकरी का अवसर है। वर्टिव गल्फ LLC में चयनित उम्मीदवारों को 1100 से 1300 दिरहम मासिक वेतन के साथ ओवरटाइम, भोजन, आवास और परिवहन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। आवेदन की अंतिम तारीख 14 अक्टूबर है।

Kangra: धर्मशाला में 12 अक्टूबर को 7 घंटे बिजली रहेगी बंद, जोनल अस्पताल से HPCA स्टेडियम तक इन इलाकों में प्रभावित होगी सप्लाई

धर्मशाला में 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। रखरखाव कार्य के चलते जोनल अस्पताल, सिविल लाइंस, रामनगर, मैकलोडगंज, HPCA स्टेडियम समेत कई क्षेत्रों में बिजली प्रभावित होगी। खराब मौसम की स्थिति में शटडाउन अगले दिन लिया जाएगा।