Una: ऊना ISBT बना आवारा कुत्तों का अड्डा, डर के साए में यात्री

Date:

--Advertisement--

आईएसबीटी ऊना में इन दिनों आवारा कुत्तों की भरमार हो गई है जिससे यात्री बेहद परेशान हैं। जब यात्री बस अड्डे से गुजरते हैं तो उनके मन में यह डर बना रहता है कि कहीं यह कुत्ते अचानक उन पर हमला न कर दें। दिन के समय भी ये कुत्ते यात्रियों के बीच घूमते रहते हैं, लेकिन रात को बस अड्डा पूरी तरह से इन कुत्तों की शरणस्थली बन जाता है। रात के समय जब यात्री ऊना बस अड्डे पहुंचते हैं तो उन्हें इन आवारा कुत्तों के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

नगर निगम ऊना ने कुछ माह पूर्व शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नसबंदी अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत दर्जनों कुत्तों की नसबंदी की गई थी। नसबंदी टीम सुबह ही निकलती थी और आवारा कुत्तों को पकड़कर मलाहत ले जाती थी, जहां इनकी नसबंदी के बाद उन्हें वहीं छोड़ा जाता था, जहां से पकड़ा गया था।

यह समस्या केवल ऊना शहर तक सीमित नहीं है, बल्कि गांवों तक भी फैल चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रात के समय इन कुत्तों से बेहद परेशान हैं क्योंकि कई बार ये कुत्ते लोगों के पीछे दौड़ते हैं और हमला करने की कोशिश करते हैं।

एमआरसी ग्रुप ऊना के एमडी प्रवेश शर्मा ने भी स्वीकार किया है कि आईएसबीटी ऊना में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखा गया है ताकि इस दिशा में उचित कार्रवाई हो सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

श्री नैना देवी मंदिर में दर्दनाक हादसा! बंदर के हमले से बचने की कोशिश में पंजाब के श्रद्धालु की मौत

हिमाचल के विश्व प्रसिद्ध श्री नैना देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे पंजाब के एक श्रद्धालु की बंदर के हमले से बचने के प्रयास में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा में 24 घंटे के भीतर खुली 9 लाख की चोरी! बहुरूपिया बनकर करते थे रेकी, 3 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा के भुआणा गांव में 9 लाख रुपये की चोरी का मामला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया। तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्होंने पूछताछ में बहुरूपिया बनकर घरों की रेकी करने और चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है।

बिना बारिश धंस गई निर्माणाधीन स्टेट हाईवे की सड़क! शाहपुर-सिहुंता मार्ग पर बड़ा हादसा टला, गुणवत्ता पर उठे सवाल

शाहपुर-सिहुंता-लाहड़ू निर्माणाधीन स्टेट हाईवे पर खोला के पास बिना बारिश सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। पीडब्ल्यूडी ने मरम्मत कर यातायात बहाल किया, जबकि स्थानीय लोगों ने निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

लंबागांव में फेसबुक लाइव से मचा बवाल! महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाए गंभीर आरोप, अगले ही दिन मांगी माफी; फर्जी किडनैपिंग का भी हुआ...

कांगड़ा के लंबागांव में फेसबुक लाइव कर पुलिसकर्मी पर आरोप लगाने वाली महिला ने अगले ही दिन माफी मांग ली। वहीं, कथित अपहरण की सूचना भी पुलिस जांच में पूरी तरह फर्जी निकली। दोनों मामलों की जांच जारी है।