Mandi: मंडी की होनहार बेटी मोनिका शर्मा ने की पीएचडी पूरी, रिसर्च और पेटेंट में रचा नया कीर्तिमान

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला के अंतर्गत आने वाली नलसर पंचायत के दरबाथू गांव की मोनिका शर्मा ने डाॅक्टरेट की पढ़ाई पूरी कर ली है, जिससे उनके परिजन अत्यंत गर्वित हैं। मोनिका ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी से एग्रोनॉमी विषय में एमएससी और पीएचडी की शिक्षा पूरी की है। यह सफलता उन्होंने मार्गदर्शक डाॅ. प्रसन्न कुमार की देखरेख में प्राप्त की है।

डाॅ. मोनिका शर्मा ने अब तक 2 पेटैंट अनुदान प्राप्त किए हैं, 25 पेटैंट प्रकाशित किए हैं, 2 कॉपीराइट अनुदान प्राप्त किए हैं और 30 पुस्तक अध्याय प्रकाशित किए हैं। इसके अलावा, उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में 10 शोध और समीक्षा लेख भी प्रकाशित किए हैं।

उनकी पीएचडी रिसर्च का विषय “स्थानिक गतिशीलता के तहत भारतीय सरसों (ब्रैसिका जंसिया) में बोरोन, सल्फर और साइटोकाइनिन का प्रभाव” था, जो फसल पोषण और टिकाऊ कृषि के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान माना जा रहा है।

डाॅ. मोनिका ने कृषि में स्नातक की पढ़ाई अभिलाषी विश्वविद्यालय, मंडी से की थी। वह हरि सिंह शर्मा उर्फ राजू और गगना शर्मा की बेटी हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।