Kangra: रैत विकास खंड में दो वर्षों में ₹16 करोड़ खर्च: केवल पठानिया ने बताए विकास कार्यों के आंकड़े

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 4 मई। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने शनिवार को रैत स्थित वन विभाग के विश्राम गृह में जन समस्याएं सुनने के उपरांत जानकारी दी कि रैत विकास खंड की 61 पंचायतों में बीते दो वर्षों के दौरान ग्रामीण विकास विभाग द्वारा लगभग ₹16 करोड़ की राशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च की गई है। उन्होंने बताया कि इस धनराशि से क्षेत्र में रास्तों, कूहलों, पौधारोपण, पिट, गौशालाएं और प्रोटेक्शन वॉल जैसी संरचनाओं का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का इन विकास कार्यों हेतु विशेष आभार प्रकट किया।

उन्होंने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रैत विकास खंड में सक्रिय 165 स्वयं सहायता समूहों, जिनमें लगभग 1,000 महिलाएं जुड़ी हैं, को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ₹4.17 करोड़ के ऋण वितरित किए गए हैं। यह सहायता महिलाओं को स्वरोजगार अपनाने और अपनी आजीविका सुदृढ़ करने के उद्देश्य से दी गई है।

केवल पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकतर मामलों का समाधान वहीं पर कर दिया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इसके उपरांत वे शाहपुर के प्रसिद्ध तल माता मंदिर में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

14 किमी के कठिन ट्रैक पर पहुंचे डीसी कांगड़ा, ग्लेशियर झील का लिया जायजा; तत्काल खतरे के नहीं मिले संकेत

डीसी कांगड़ा हेमराज बैरवा और एसडीएम बैजनाथ संकल्प गौतम ने करीब 14 किलोमीटर का कठिन ट्रैक पूरा कर मुल्थान तहसील के पोलिंग क्षेत्र में स्थित ग्लेशियर झील का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार फिलहाल झील से तत्काल खतरे के संकेत नहीं मिले हैं।

Kangra: कलियाडा स्कूल के 3 खिलाड़ियों का कमाल, शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर पर चयन; जिला प्रतियोगिता में बने...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कलियाडा के शुभम, शिवांश और आदित्य का अंडर-19 हॉकी में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल की टीम उपविजेता रही।

Kangra: धर्मशाला में 29 अक्तूबर से सजेगा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, डल झील के पास होगा 15वां संस्करण

धर्मशाला अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का 15वां संस्करण 29 अक्तूबर से 1 नवंबर तक डल झील के समीप तिब्बतन चिल्ड्रन विलेज में आयोजित होगा। प्रशासन ने बिजली, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा और अन्य व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं।