कांगड़ा: धारकंडी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरीनी से लाम बोह तक सड़क पर टायरिंग का कार्य पूरा हो गया है। लंबे समय से खराब सड़क और संकरे रास्तों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को अब बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों के अनुसार, आजादी के बाद पहली बार लाम तक पक्की सड़क पहुंचने से इलाके में खुशी का माहौल है।

उप मुख्य सचेतक एवं शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से सड़क को पक्का करने का कार्य पूरा हुआ है। सड़क के चौड़ीकरण और सुधारीकरण से यातायात व्यवस्था में भी बदलाव आया है। पहले कई जगह रास्ता इतना संकरा था कि एक वाहन को निकलने में भी परेशानी होती थी। अब सड़क चौड़ी होने से बसों समेत बड़े वाहन भी आसानी से एक-दूसरे को पास दे सकेंगे।
इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और स्थानीय वाहन चालकों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने इस विकास कार्य के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। उन्होंने कहा कि धारकंडी जैसे दुर्गम क्षेत्र को बेहतर सड़क सुविधा से जोड़ना विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत रुलहेड़ के उपप्रधान ओम चंद, हार बोह की प्रधान नीलमा देवी, उपप्रधान सुरेश कुमार, पूर्व उपप्रधान पप्पू राम, धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीतिका शर्मा, रिड़कमार पंचायत प्रधान शिल्पा कुमारी, पूर्व प्रधान राजिंदर शर्मा, पूर्व प्रधान जोधा राम और कमेटी सदस्य उत्तम चंद सहित अन्य क्षेत्रवासी मौजूद रहे। सभी ने विधायक के प्रयासों की सराहना की।

ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की भूमिका की भी प्रशंसा की। उनका कहना है कि उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के दिशा-निर्देशों और प्रयासों के साथ विभाग के सहयोग से यह कार्य पूरा हो पाया है। उन्होंने कहा कि रिड़कमार में लोक निर्माण विभाग का सब-डिवीजन स्थापित होने से धारकंडी क्षेत्र में सड़कों के निर्माण, रखरखाव और सुधारीकरण के कार्यों को गति मिली है। स्थानीय स्तर पर विभागीय निगरानी और कार्यों की उपलब्धता से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सुविधा हो रही है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


