Kangra: धर्मशाला में 24 से 31 दिसंबर तक कांगड़ा वैली कार्निवल, क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित कन्सर्ट; मैराथन से लेकर नुक्कड़ नाटक तक होंगे कार्यक्रम

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 29 सितंबर। धर्मशाला में इस साल 24 से 31 दिसंबर तक कांगड़ा वैली कार्निवल का आयोजन किया जाएगा। कार्निवल की तैयारियों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष में बैठक हुई। इसमें प्रस्तावित गतिविधियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और आयोजन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कार्निवल से पहले धर्मशाला में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी प्रस्तावित हैं, जिनमें देश और प्रदेश के अतिविशिष्ट व्यक्तियों का प्रवास रहेगा। ऐसे में उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अभी से तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि कार्निवल के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।

उन्होंने कार्निवल की विभिन्न गतिविधियों के सुचारू और व्यवस्थित संचालन के लिए विभागवार समितियां गठित करने तथा प्रत्येक समिति को स्पष्ट जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। सभी समितियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और तैयारियों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में आयोजन स्थल की साफ-सफाई, यातायात और पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति, चिकित्सा सुविधाएं, मंच व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर भी चर्चा हुई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक व्यवस्था के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

कांगड़ा वैली कार्निवल के दौरान स्मारिका प्रकाशन, मैराथन, साइक्लिंग, एंटी-चिट्टा नुक्कड़ नाटक और खेल गतिविधियों सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा स्थानीय कलाकारों और स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी से भी विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएंगी। संबंधित समितियों को इन कार्यक्रमों की तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

क्रिकेट स्टेडियम में कन्सर्ट प्रस्तावित

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के निर्देशों के अनुरूप धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में कांगड़ा वैली कार्निवल के शुभारंभ अवसर पर कन्सर्ट आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने बताया कि कन्सर्ट में प्रवेश टिकट के माध्यम से होगा और इससे कार्निवल के आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन जुटाने में भी सहायता मिलेगी।

बैठक में नगर निगम आयुक्त जफर इकवाल, पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा, सहायक आयुक्त उपायुक्त विवेक चौहान, एसडीएम धर्मशाला मोहित रतन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा में युवाओं को एसपी का संदेश, नशे से दूर रहकर देश निर्माण में लगाएं अपनी ऊर्जा

कांगड़ा में माय भारत हिमाचल प्रदेश के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। एसपी कुलभूषण वर्मा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की।

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

Himachal: NH-707 निर्माण ने बिगाड़ी टटियाना रोड की हालत, जगह-जगह धंसी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

NH-707 के निर्माण कार्य के चलते टटियाना रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जगह-जगह धंसी सड़क और गड्ढों से हादसों का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष है।