Kangra: हारचक्कियां स्कूल में NSS शिविर का समापन, नशे के खिलाफ नाटक से विद्यार्थियों ने दिया जागरूकता का संदेश

Date:

--Advertisement--

शाहपुर: पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हारचक्कियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का 25 नवंबर को समापन हो गया। यह शिविर 19 नवंबर से 25 नवंबर 2026 तक आयोजित किया गया था। शिविर के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों में हिस्सा लिया।

समापन समारोह में पंचायत ठेहड़ के पूर्व उपप्रधान जगो राम और ग्राम पंचायत हारचक्कियां के प्रधान सतिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, सेवानिवृत्त जेबीटी शिक्षक सतपाल, बोर्ड सदस्य कमलकिशोर और एसएमसी अध्यक्ष इंदु शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम अन्दोत्रा और स्टाफ ने मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

Advertisement​

कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवियों ने नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया। इसके माध्यम से समाज को नशे के खिलाफ जागरूक रहने और इससे दूर रहने का संदेश दिया गया।

शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी कुमारी नीरज और वीरदीन के मार्गदर्शन और देखरेख में किया गया। समापन समारोह में दोनों कार्यक्रम अधिकारियों ने शिविर के दौरान आयोजित विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।

मुख्य अतिथि जगो राम और सतिंदर सिंह ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि NSS शिविर विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अनुपम अन्दोत्रा ने स्वयंसेवियों को शिविर के दौरान सीखे गए सामाजिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भावना बनाए रखने तथा अपने विद्यालय, परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ, NSS स्वयंसेवी और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रेलवे स्टेशन के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ 34 वर्षीय युवक गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने रेलवे स्टेशन कांगड़ा रोड पर टांडा पुल के पास कार्रवाई करते हुए 5.66 ग्राम चिट्टे के साथ पठियार निवासी 34 वर्षीय करण कटोच को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना कांगड़ा में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: शाहपुर अस्पताल के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला, तथ्यों के साथ जवाब देने की दी चुनौती

शाहपुर अस्पताल विवाद पर भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को घेरते हुए अस्पताल के स्तरोन्नयन, हिमकेयर योजना, दवाइयों की कमी और अल्ट्रासाउंड सुविधा को लेकर सवाल उठाए हैं। भाजपा ने कहा कि सरकारी रिकॉर्ड कांग्रेस के दावों की सच्चाई सामने रखते हैं और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना सरकार की जिम्मेदारी है।

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

Kangra: वर्षों पुरानी मांग पूरी, शाहपुर के मोरछ सरकारी स्कूल को मिला दूसरा अध्यापक; बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई मजबूती

शाहपुर के मोरछ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त अध्यापक की मांग पूरी हो गई है। शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापक रवि कुमार को अस्थायी डेपुटेशन पर तैनात किया है। अब स्कूल में दो अध्यापक होंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।