Himachal: NH-707 निर्माण ने बिगाड़ी टटियाना रोड की हालत, जगह-जगह धंसी सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा

Date:

--Advertisement--

राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर शिल्ला के पास चल रहे निर्माण कार्य का सीधा असर टटियाना रोड पर देखने को मिल रहा है। सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है और कई स्थानों पर सड़क धंस चुकी है, जबकि बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से यहां से गुजरना खतरनाक हो गया है। वाहन चालकों के साथ-साथ पैदल राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी माया राम शर्मा ने बताया कि टटियाना रोड की यह स्थिति पिछले करीब एक साल से बनी हुई है। इस समस्या को लेकर लोक निर्माण विभाग और स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत करवाया गया, लेकिन अब तक सड़क की मरम्मत के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लोगों का कहना है कि विभागीय लापरवाही के चलते हालात दिन-ब-दिन और खराब होते जा रहे हैं।

ग्रामीणों के अनुसार सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण यहां हर समय हादसे का डर बना रहता है। खासकर रात के समय इस मार्ग से गुजरना बेहद जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक किसी बड़े हादसे से बचना सिर्फ किस्मत का खेल रहा है। टटियाना रोड टटियाना, ठोंठा-जाखल और कोटा पाब सहित आसपास के कई गांवों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है और यदि सड़क और अधिक खराब हुई तो हजारों लोगों का संपर्क मुख्य शहरों से कट सकता है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द हस्तक्षेप करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं करवाई गई तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से अपील की है कि टटियाना रोड की मरम्मत को प्राथमिकता पर लिया जाए, ताकि लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: मानवता की मिसाल: पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने बोह आपदा पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, ₹10 हजार की राहत...

बोह घाटी आपदा के पीड़ित परिवारों की मदद के लिए पूर्व मेल/एक्सप्रेस लोको पायलट सुरेश कुमार ने ₹10 हजार की आर्थिक सहायता दी। यह राशि नेशनल केवल हाईवे ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल शाहपुर के एमडी केवल शर्मा के माध्यम से प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई गई।

52 साल का सूखा खत्म! शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, भारत ने महिला वनडे वर्ल्ड कप में पहली बार जीता खिताब 

महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। शेफाली वर्मा ने 87 रन बनाए और दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट झटके। इस जीत के साथ भारत ने 52 साल बाद पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

“45 नींद रहित रातों का इनाम मिला” — स्मृति मंधाना की भावुक प्रतिक्रिया, वर्ल्ड कप जीत के बाद छलक पड़े जज्बात! 

भारत ने महिला वर्ल्ड कप 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराकर खिताब जीता। स्मृति मंधाना ने भावुक होकर कहा कि यह जीत उनके करियर का सबसे बड़ा पल है। उन्होंने बताया कि पिछली हार के बाद टीम ने एकजुट होकर मेहनत की और इस जीत से सभी सपने पूरे हुए।