Kangra: ज्वालामुखी पार्किंग में एक घंटे के 100 रुपये! रेट बोर्ड से मिटाई गई दर, शिकायत के बाद ठेकेदार को नोटिस

Date:

--Advertisement--

ज्वालामुखी बस अड्डे के पास एक पार्किंग में कार खड़ी करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पार्किंग की तय दरों वाले बोर्ड से कार पार्किंग की निर्धारित कीमत मिटा दी गई है, जिससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु असमंजस में पड़ रहे हैं और उन्हें मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

दिल्ली के पूर्व मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने आरोप लगाया कि ज्वालामुखी बस अड्डे के साथ स्थित एक पार्किंग में कार पार्क करने के लिए एक घंटे के 100 रुपये लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालु अक्सर अन्य पार्किंग स्थलों से अनजान होते हैं। ऐसे में मंदिर आने-जाने की सुविधा के लिए वे इसी पार्किंग में वाहन खड़ा करने को मजबूर होते हैं और इसके बदले मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं।

आरोप है कि पार्किंग के पास नगर परिषद की ओर से तय पार्किंग शुल्क का बोर्ड लगाया गया है, लेकिन उस पर कार पार्किंग की निर्धारित दर को मिटा दिया गया है। श्याम सुंदर अग्रवाल का कहना है कि इसी का फायदा उठाकर पार्किंग संचालक मनमाने दाम वसूल रहे हैं।

इस मामले में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता ने बताया कि पार्किंग में अधिक फीस वसूले जाने की शिकायत उनके पास पहुंची थी। नगर परिषद ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया है और श्रद्धालु को अतिरिक्त राशि वापस करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्किंग में लगाए गए बोर्डों के साथ किसी भी तरह की लीपापोती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने पर ठेकेदार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसे लेकर ठेकेदार को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

मामला सुलझा लिया गया है: एसडीएम

इस मामले में एसडीएम ज्वालामुखी संजीव शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से मेयर के साथ मामला सुलझा लिया गया है और आगामी कार्रवाई के आदेश पारित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

घाड़-हरसर चोरी मामले में नूरपुर पुलिस की विशेष जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी का सामान बरामद किया है। एक आरोपी को 14 दिन के न्यायिक रिमांड और दूसरे को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

औट टनल में दर्दनाक हादसा, ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत; 3 भेड़ों ने भी तोड़ा दम

मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग की औट टनल में ट्रैवलर की चपेट में आने से नेपाली पुहाल की मौत हो गई। हादसे में तीन भेड़ों की भी मौके पर मौत हुई, जबकि एक घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Solan: माजरा-दियोली में झगड़े की जांच के दौरान मिला ग्रेनेडनुमा सामान, पुलिस ने इलाका किया सील; 2 लोग हिरासत में

नालागढ़ के माजरा-दियोली में लड़ाई-झगड़े की जांच के दौरान पुलिस को ग्रेनेडनुमा संदिग्ध वस्तु मिली। सुरक्षा के लिए क्षेत्र सील किया गया, 2 लोग हिरासत में लिए गए और आईबी, सीआईडी व अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं।

Kangra: गुगलाहड़ की मुस्कान ने रचा इतिहास, रेडियोग्राफर परीक्षा में 120 में से 101 अंक लेकर हिमाचल में किया टॉप

नगरोटा बगवां के गुगलाहड़ की मुस्कान ने रेडियोग्राफर पद की परीक्षा में 120 में से 101 अंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश में टॉप किया है। PGIMER चंडीगढ़ से B.Sc. करने के बाद वह जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला में तीन साल काम कर चुकी हैं।