ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 13 जुलाई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

Advertisement

विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थी 20 जुलाई 2026 तक अपनी पसंद के संस्थान और ट्रेड का चयन (चॉइस फिलिंग) कर सकेंगे। इसके बाद 21 जुलाई को खेल प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया जाएगा। प्रथम चरण की सीट आवंटन प्रक्रिया 30 जुलाई को पूरी होगी और चयनित अभ्यर्थियों को 5 अगस्त 2026 तक संबंधित आईटीआई में अपने मूल प्रमाणपत्रों के साथ रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 7 अगस्त को रिक्त सीटों की सूची जारी की जाएगी।

Advertisement

तकनीकी शिक्षा विभाग ने सभी अभ्यर्थियों से समय-सीमा के भीतर आवेदन करने और प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि अगले चरण की काउंसलिंग का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। ऐसे में आईटीआई में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को समय पर आवेदन कर पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।