सुषमा वर्मा बनीं HPCA Women’s Team की Captain, पहले मैच में केरल से भिड़ेंगी लखनऊ में

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला: बीसीसीआई महिला सीनियर टी-20 ग्रुप डी मैचों में एचपीसीए (हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) की महिला टीम का नेतृत्व सुषमा वर्मा करेंगी। एसोसिएशन ने इस टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें पहला मुकाबला वीरवार को लखनऊ के मैदान पर केरल के खिलाफ खेला जाएगा।

15 सदस्यीय टीम की घोषणा
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने बताया कि इस 15 सदस्यीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी सुषमा वर्मा को सौंपी गई है। टीम में हरलीन कौर, निकिता चौहान, सोनल ठाकुर, नीना चौधरी, शिवानी सिंह, मोनिका देवी, पूजा नेगी, सुष्मिता नेगी, यमुना राणा, वशुवी फीस्टा, ज्योति ठाकुर, कशिश वर्मा और प्राची चौहान शामिल हैं। पवन सेन कोच के रूप में टीम की जिम्मेदारी संभालेंगे।

लखनऊ में मैचों का कार्यक्रम
सभी टी-20 मैच लखनऊ के क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। एचपीसीए टीम अपना पहला मैच इस वीरवार को केरल के खिलाफ खेलेगी, दूसरा मैच शुक्रवार को एचसीए के खिलाफ, और तीसरा मैच इस रविवार को यूटीसीए की टीम के खिलाफ। इसके अलावा, 24 अक्तूबर को आरएसपीबी, 26 अक्तूबर को त्रिपुरा और 28 अक्तूबर को सिक्किम के खिलाफ भी मुकाबले होंगे।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।