दौंधी के लोगों ने फोरलेन पर यू-टर्न की मांग को लेकर मंत्री का काफिला रोका

Date:

--Advertisement--

मंडी: दौंधी गांव के निवासियों ने मंगलवार को लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह का काफिला रोककर उन्हें अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण फोरलेन पर यू-टर्न की मांग कर रहे हैं और मंडी नगर निगम से बाहर किए जाने की भी मांग कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने से पहले, ग्रामीणों ने उस स्थान का निरीक्षण करवाया जहां वे यू-टर्न चाहते हैं और मंत्री से समस्या को हल करने का आग्रह किया।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी बी.आर. कौंडल ने बताया कि पिछले चार साल से जिस यू-टर्न का उपयोग किया जा रहा था, उसे अचानक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक द्वारा बंद कर दिया गया, जिससे हजारों लोगों को असुविधा हो रही है। स्थानीय निवासी सेवक राम, विशाल गुप्ता, पुनीत कुमार, परस राम, संदीप ठाकुर, कश्मीर सिंह, मनोज कुमार और रमेश कुमार ने बताया कि 16 नवंबर को अगली रणनीति तैयार करने के लिए एक बैठक बुलाई गई है, जिसमें क्षेत्र के सभी निवासियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में भविष्य की योजना पर चर्चा की जाएगी। मंत्री ने लोगों की दोनों मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Hamirpur: हमीरपुर ITI में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सीटों पर स्पॉट राउंड; 7 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

राजकीय ITI हमीरपुर में सत्र 2026-27 के लिए 30 खाली सीटों पर स्पॉट राउंड से दाखिले का मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 सितंबर तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। काउंसलिंग दोपहर 2 बजे से शुरू होगी।

Hamirpur: पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने से मचा हड़कंप, 2 महिला प्रधानों और 3 सचिवों के बीच विवाद; पुलिस ने कराया...

हमीरपुर के बमसन ब्लॉक टौणीदेवी में पंचायत घर में 2 बीयर के कैन मिलने के बाद दो महिला प्रधानों के बीच विवाद चर्चा में है। शिकायत के बाद पुलिस ने दूसरी महिला प्रधान और तीन सचिवों का एल्कोहल मेडिकल करवाया है।

Mandi: थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में मिला व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी; तेज बहाव में बहने की आशंका

मंडी के थुनाग बस अड्डे के पास खड्ड में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान तुलसी राम के रूप में हुई है। प्रशासन ने परिवार को 25 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

Kangra: कांगड़ा में चिट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 8.03 ग्राम हेरोइन बरामद; 32 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में CIA टीम ने घाट के हनुमान मंदिर बाईपास के पास कार से 8.03 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की। पुलिस ने 32 वर्षीय शौर्य पठानिया को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।