Shimla: फ्लाइंग फेस्टिवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो कब से शुरू, 18 को The Great Khali आएंगे

Date:

--Advertisement--

शिमला: बहुप्रतीक्षित शिमला फ्लाइंग फैस्टीवल और हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2024 कल से शुरू होगा। इस आयोजन का उद्घाटन राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल जुन्गा स्थित द ग्लाइड इन में करेंगे। यह फ्लाइंग फैस्टीवल पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन और एमएसएमई मंत्रालय व उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

आयोजनकर्त्ता अरुण रावत ने बताया कि फ्लाइंग फैस्टीवल में स्पॉट लैंडिंग पैराग्लाइडिंग चैम्पियनशिप होगी, जिसमें भारत और विदेशों से 50 से अधिक पायलट भाग लेंगे। ये पायलट कुशल पायलट सोलो और टीम श्रेणियों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। विजेताओं को 5 लाख रुपए के नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिसमें सोलो श्रेणी का प्रथम पुरस्कार 2.25 लाख रुपए होगा।

इसके अलावा, फ्लाइंग फैस्टीवल में 40 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा एक प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी, जो मुख्य रूप से पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी क्षेत्रों से जुड़ी होगी। इनमें से करीब 20 प्रदर्शक स्टार्टअप्स होंगे।

18 अक्तूबर को हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम द्वारा होम स्टे मालिकों और एडवैंचर/तीर्थ यात्रा गाइडों के लिए योग्यता मानकों को तैयार करने पर सम्मेलन और कार्यशाला आयोजित की जाएंगी। इस मौके पर प्रसिद्ध डब्ल्यूडब्ल्यूई रैसलर द ग्रेट खली भी इस आयोजन में शामिल होंगे।

For advertisements on HIM Live TV, kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में HPV टीकाकरण को लेकर जागरूकता सत्र, सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दी जानकारी; 8 लाभार्थियों को लगाया गया टीका

शाहपुर में बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर की अध्यक्षता में HPV टीकाकरण जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। डॉ. नेहा राणा ने सर्वाइकल कैंसर और HPV से जुड़ी बीमारियों से बचाव में टीकाकरण का महत्व बताया। हरचकियां और बरंज में कुल 8 लाभार्थियों को टीका लगाया गया।

Kangra: रैत स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर खास अभियान, नारा लेखन से भाषण तक हुईं प्रतियोगिताएं; विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति किया...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैत में सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नारा लेखन, निबंध, वाद-विवाद और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

Kangra: शाहपुर में 78 करोड़ के विकास कार्यों को रफ्तार देंगे विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, भवन निर्माण पर 22 करोड़ और...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में करीब 78 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने समीक्षा बैठक में भवन निर्माण, PMGSY और नाबार्ड की परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। धारकंडी क्षेत्र की चार सड़कों की DPR मंजूरी के लिए भेजी ग

Kangra: शाहपुर में ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम, भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने दिया सेवा और समर्पण का...

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा के रंग, रंगोली के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता कमल कुमार के नेतृत्व में हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने रंगोलियों के जरिए सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया।