Cabinet Meeting: हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में पीजी कक्षाएं होंगी शुरू, 2061 वन मित्र पदों पर भर्ती की मंजूरी

Date:

--Advertisement--

शिमला: हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में 2061 वन मित्र (वन रक्षक) पदों पर भर्ती की मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने कोर्ट के आदेशानुसार 10 अंकों के व्यक्तिगत साक्षात्कार की शर्त को खत्म कर दिया। अब भर्ती में 75% अंक 10+2 कक्षा के आधार पर और 15 अंक आरक्षित श्रेणी, खेल व अन्य गतिविधियों के आधार पर दिए जाएंगे।

सरकार ने डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज, हमीरपुर में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कक्षाएं शुरू करने का भी निर्णय लिया है। इसके लिए जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, एनेस्थीसिया और रेडियोलॉजी विभागों में 16 चिकित्सकों के पद सृजित किए जाएंगे। इनमें 6 एसोसिएट प्रोफेसर और 10 असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल होंगे। साथ ही, 150 नर्सों के पद भी भरे जाएंगे।

मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में 24 अन्य श्रेणियों के पदों को भरने की भी मंजूरी दी है। इसमें हमीरपुर के नादौन में नया उपमंडल पुलिस अधिकारी कार्यालय, कांगड़ा के इंदौरा में नई अग्निशमन चौकी, और लाहौल-स्पीति के शिंकुला में नई पुलिस चौकी स्थापित करने के लिए पदों की स्वीकृति शामिल है।

एसडीआरएफ की मॉनिटरिंग एडीजीपी होमगार्ड को सौंपी गई राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) का प्रशासनिक नियंत्रण एडीजीपी (होमगार्ड) को सौंपने का निर्णय लिया गया है, जिससे आपातकालीन स्थितियों में कार्यप्रणाली बेहतर होगी।

6 ग्रीन कॉरिडोर में ईवी चार्जिंग स्टेशन नैटवर्क बढ़ेगा इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए राज्य के 6 ग्रीन कॉरिडोर में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का विस्तार किया जाएगा। फिलहाल 77 स्टेशन कार्यशील हैं।

5 वाहन फिटनेस आकलन स्टेशन स्थापित होंगे सरकार ने उन्नत स्वचलित उपकरणों से लैस 5 वाहन फिटनेस आकलन स्टेशनों को मंजूरी दी है। इन स्टेशनों के माध्यम से प्रतिवर्ष 83 लाख रुपये की आय का अनुमान है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया को दी श्रद्धांजलि, रामेश्वर मंदिर में शोक सभा आयोजित

कांगड़ा के शाहपुर स्थित रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति की प्रार्थना की और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Kangra: राहुल गांधी के समर्थन में शाहपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; इस्तीफे की मांग

कांगड़ा के शाहपुर में राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाया। विधायक केवल सिंह पठानिया की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

Kangra: शाहपुर दशहरा में कलाकारों के लिए बड़ा मौका, 12 से 15 अक्टूबर तक होंगे ऑडिशन; जानें तारीख और जगह, SDM डॉ. गणेश ठाकुर...

जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए 12 से 15 अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। ऑडिशन मिनी सचिवालय शाहपुर के कमरा नंबर 115 में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।

Kangra: कांगड़ा में होमस्टे पर पुलिस की दबिश, 11 ग्राम चिट्टे के साथ पालमपुर के 3 युवकों समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा जिले के अरला में भवारना पुलिस ने एक होमस्टे पर दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने पालमपुर के तीन युवकों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।