Himachal: हिमाचल प्रदेश में पिछले नौ महीने में 1546 सड़क हादसे; मंडी में सबसे ज्यादा, 593 लोगों की गई जान, 2426 घायल

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर तेज रफ्तार, नियमों की अनदेखी और खस्ताहाल सड़कों के कारण हादसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले नौ महीनों में प्रदेश में 1546 सड़क हादसे हुए, जिनमें 593 लोगों की मौत हो गई और 2426 लोग घायल हुए। जिला मंडी और शिमला में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई हैं। सितंबर माह तक मंडी में 203 हादसे और शिमला में 238 हादसे सामने आए। 167 हादसों के साथ ऊना तीसरे और 160 हादसों के साथ कांगड़ा चौथे स्थान पर रहा।

पांच जिलों में हादसों की संख्या 100 से कम रही। सिरमौर में 127, कुल्लू में 116, सोलन में 142, बिलासपुर में 106, चंबा में 64, हमीरपुर में 59, और किन्नौर में 17 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं। नूरपुर थाने के तहत 61 और बीबीएन में 86 हादसे दर्ज हुए। औसतन हर महीने प्रदेश में 170 से अधिक हादसे हो रहे हैं। पिछले साल पहले आठ महीनों में 2030 सड़क दुर्घटनाएं दर्ज की गई थीं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।