Himachal: दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर धरना, 1 घंटे तक चक्का जाम, पुलिस पर धक्का-मुक्की का आरोप

Date:

--Advertisement--

शिमला: राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मंगलवार को एक बार फिर बैकलॉग भर्ती की मांग को लेकर सचिवालय के बाहर धरना दिया। इस दौरान लगभग 1 घंटे तक चक्का जाम किया गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। पुलिस ने सड़क से हटाने की कोशिश की, जिससे तनावपूर्ण माहौल बन गया और धक्का-मुक्की होने के आरोप लगे। दृष्टिहीन संघ पिछले एक साल से शिमला में क्रमिक अनशन पर बैठा है, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री की अध्यक्षता में कई बार बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई सकारात्मक परिणाम नहीं आया। संघ के अध्यक्ष शोभू राम ने कहा है कि जब तक उनकी मांगों को लिखित में नहीं माना जाएगा, तब तक सचिवालय के बाहर हर दिन धरना और चक्का जाम होगा।

सरकार नहीं सुन रही हमारी मांगे

संघ के सदस्य राजेश ठाकुर ने बताया कि सरकार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रही है। लगभग एक साल से धरने पर बैठे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री उनसे नहीं मिल रहे। आज वे मुख्यमंत्री से मिलने आए थे, लेकिन उन्हें मुलाकात का मौका नहीं दिया गया। राजेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके एक सदस्य को जबरदस्ती उठा ले गई और धमकी देने का काम कर रही है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

Kangra: वर्षों पुरानी मांग पूरी, शाहपुर के मोरछ सरकारी स्कूल को मिला दूसरा अध्यापक; बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई मजबूती

शाहपुर के मोरछ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त अध्यापक की मांग पूरी हो गई है। शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापक रवि कुमार को अस्थायी डेपुटेशन पर तैनात किया है। अब स्कूल में दो अध्यापक होंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

26 दिसंबर को सजेगी भोलेनाथ की भक्ति की महफिल, शिव नुआले के साथ ईशांत-सुजाता और कमल नेहरिया की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बद्दी में 26 दिसंबर 2026 को जय मणिमहेश सेवा दल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। अजय शर्मा शिव नुआले का गुणगान करेंगे, जबकि ईशांत भारद्वाज, सुजाता भारद्वाज और कमल नेहरिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Kangra: साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर लंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्री यादविंद्र गोमा ने बच्चों को दिए 51 हजार रुपये

कांगड़ा के साईं मंदिर लंज में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मंत्री यादविंद्र गोमा ने पूजा-अर्चना की और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।