Bilaspur: हिमाचल सरकार पर विधायक त्रिलोक जम्वाल का बड़ा आरोप, बोले- खजाना खाली, केंद्र की राशि भी ट्रेजरी में स्थानांतरित

Date:

--Advertisement--

बिलासपुर के परिधिगृह में शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान विधायक त्रिलोक जम्वाल ने प्रदेश सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि हिमाचल सरकार वित्तीय संकट की ओर बढ़ रही है और अब केंद्र सरकार की धनराशि भी अपनी मर्जी से खर्च कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार ने केंद्र की रेलवे निधि को प्रदेश ट्रेजरी में स्थानांतरित कर लिया है।

त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि बिलासपुर में रेलवे लाइन निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने 975 करोड़ रुपये की राशि भेजी थी, जिसमें से करीब 500 करोड़ रुपये विभिन्न बैंकों में जमा थे। लेकिन 14 फरवरी को प्रदेश सरकार के आदेश के बाद यह रकम ट्रेजरी में स्थानांतरित कर दी गई।

उन्होंने बताया कि रेलवे के 140 करोड़ रुपये आईसीआईसीआई बैंक से, 200 करोड़ रुपये एचडीएफसी बैंक से और 32 करोड़ रुपये राज्य सहकारी बैंक से प्रदेश ट्रेजरी में स्थानांतरित किए गए। इसके अलावा, अन्य बैंकों से भी करोड़ों रुपये ट्रेजरी में जमा करवाए गए हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में इन लेन-देन से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए।

विधायक ने कहा कि सत्ता में आने के पहले दिन से ही कांग्रेस सरकार वित्तीय कुप्रबंधन कर रही है, जिसके चलते अब खजाना खाली हो चुका है। अब सरकार केंद्र से आई धनराशि को भी विभिन्न मदों से निकालकर खर्च करने में जुटी है। उन्होंने इसे प्रदेश की खराब वित्तीय स्थिति का प्रमाण बताया। इस मौके पर भाजपा सदर मंडलाध्यक्ष हंसराज ठाकुर, पवन ठाकुर और बिलासपुर नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम भी मौजूद रहे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

पिता करते हैं मेहनत-मजदूरी, बेटी पल्लवी ने पहले ही प्रयास में हासिल की बड़ी सफलता; बनी असिस्टेंट स्टाफ नर्स

उपमंडल रसवान की पल्लवी ने कठिन आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद अपनी मेहनत से असिस्टेंट स्टाफ नर्स के पद के लिए चयनित होकर परिवार का नाम रोशन किया है। मेहनत-मजदूरी करने वाले पिता की बेटी पल्लवी ने नर्सिंग परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की।

Kangra: वर्षों पुरानी मांग पूरी, शाहपुर के मोरछ सरकारी स्कूल को मिला दूसरा अध्यापक; बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई मजबूती

शाहपुर के मोरछ स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में लंबे समय से चली आ रही अतिरिक्त अध्यापक की मांग पूरी हो गई है। शिक्षा विभाग ने जेबीटी अध्यापक रवि कुमार को अस्थायी डेपुटेशन पर तैनात किया है। अब स्कूल में दो अध्यापक होंगे, जिससे बच्चों की पढ़ाई और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है।

26 दिसंबर को सजेगी भोलेनाथ की भक्ति की महफिल, शिव नुआले के साथ ईशांत-सुजाता और कमल नेहरिया की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

बद्दी में 26 दिसंबर 2026 को जय मणिमहेश सेवा दल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विशाल शिव नुआला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। अजय शर्मा शिव नुआले का गुणगान करेंगे, जबकि ईशांत भारद्वाज, सुजाता भारद्वाज और कमल नेहरिया सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

Kangra: साईं बाबा के 101वें जन्मोत्सव पर लंज में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, मंत्री यादविंद्र गोमा ने बच्चों को दिए 51 हजार रुपये

कांगड़ा के साईं मंदिर लंज में भगवान श्री सत्य साईं बाबा का 101वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में मंत्री यादविंद्र गोमा ने पूजा-अर्चना की और बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए 51 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। विधायक केवल सिंह पठानिया भी मौजूद रहे।