Kangra: शिवा विद्युत परियोजना में भूस्खलन से लापता युवक का शव बरामद, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Date:

--Advertisement--

पालमपुर के जिया गांव में वीरवार रात भारी बारिश के बीच शिवा विद्युत परियोजना में हुए भूस्खलन की चपेट में आकर लापता हुए अजीत (30) का शव शनिवार को बरामद कर लिया गया। प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

घटना के समय परियोजना में अजीत और राजीव तैनात थे। जब वे डैम का गेट बंद करने गए, तभी भूस्खलन हुआ। इस दौरान दोनों अलग-अलग दिशाओं में दौड़े। राजीव किसी तरह बच निकला, लेकिन अजीत मलबे की चपेट में आ गया। उसकी तलाश के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार, शनिवार को मलबे के नीचे उसका शव बरामद हुआ।

अजीत बड़सर गांव का निवासी था। उसकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी माता का चार साल पहले निधन हो चुका था। अब घर में केवल पिता महाजन राम और भाई अनूप ही बचे हैं।

एसडीएम पालमपुर नेत्रा मेती ने बताया कि शव परिजनों को सौंप दिया गया है और प्रशासन की ओर से 25,000 रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में ABVP प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस से धक्कामुक्की में 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल; बाद में जलाया CM का पुतला

मंडी में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने से रोकने के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं, छात्रों और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हो गई। करीब 10 छात्र-कार्यकर्ता चोटिल हुए, जबकि बाद में प्रदर्शनकारियों ने सेरी मंच पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाया।

हिमाचल की रेणुका सिंह ठाकुर पर बड़ी जिम्मेदारी, एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम में मिली जगह

हिमाचल प्रदेश की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर को आगामी महिला एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह मिली है। दोनों प्रतियोगिताओं के लिए हिमाचल से केवल रेणुका का चयन हुआ है।

बिलासपुर में बड़ा हादसा टला: HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़की, पैरापिट ने बचाई 28 यात्रियों की जान

बिलासपुर के घुमारवीं में जबलू से घुमारवीं जा रही HRTC बस निजी बस से टकराकर खाई की ओर लुढ़क गई। पैरापिट पर अटकने से करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरने से बस बच गई और 28 यात्रियों की जान बच गई।

Kangra: पहली बार इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल में शामिल हुआ वॉलीबॉल, कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल शाहपुर के अनिरुद्ध ने कांगड़ा का किया प्रतिनिधित्व

कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर के छात्र अनिरुद्ध ने जिला कांगड़ा की अंडर-21 वॉलीबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया। शिमला में आयोजित एंटी-चिट्टा इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में भाग लेने के बाद आज उन्हें इंटरनेशनल शिमला समर फेस्टिवल कमेटी-कम-डिप्टी कमिश्नर शिमला की ओर से Certificate of Participation मिला।