Kullu: 100 साल बाद नए रथ में विराजे कटराईं के आराध्य देवता वीरनाथ, वशिष्ठ तीर्थ स्नान के लिए हुए रवाना

Date:

--Advertisement--

कटराईं गांव के आराध्य देवता वीरनाथ (गौहरी देऊ) अपने हारियानों संग वशिष्ठ तीर्थ स्नान के लिए रवाना हो गए हैं। देवता वीरनाथ के कुठियाला राजेंद्र महंत तथा पुजारी रविंद्र गीर ने बताया कि हाल ही में देवता के नए रथ का निर्माण किया गया है। इस नए रथ की शुद्धि के लिए परंपरा के अनुसार तीर्थ स्नान करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि देव आज्ञा के पश्चात ही नए रथ का निर्माण किया गया है।

इससे पहले रथ का निर्माण कितने समय में पूरा हुआ था, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन गांव के बुजुर्गों के अनुसार, लगभग एक सदी से अधिक समय बीत चुका है। देवता करीब 100 साल बाद नए रथ में सवार हुए हैं।

देवता की कारदार चंद्र कला कटोच ने बताया कि 2 मार्च को देवता वशिष्ठ तीर्थ स्नान के उपरांत हारियानों के साथ अपने देवालय लौटेंगे।इसके बाद 3 मार्च को कटराईं में ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा की बेटी सीमा कुमारी का भव्य स्वागत, एशियाई खेलों में कांस्य जीतकर लौटीं घर; परिवार करेगा शिव नुआला, रेटा में ढोल-नगाड़ों से अभिनंदन

चंबा की अंतरराष्ट्रीय धाविका सीमा कुमारी 2026 एशियाई खेलों में 10,000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने के बाद रविवार को गृह जिला पहुंचीं। उदयपुर से लेकर पैतृक गांव रेटा तक उनका ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ भव्य स्वागत किया गया।

Kangra: नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिका के 2 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर को होगा इंटरव्यू; 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे आवेदन

नूरपुर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के दो रिक्त पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 28 अक्टूबर 2026 को होगा। कण्डवाल-2 और कुटां-1 आंगनबाड़ी केंद्रों के पदों के लिए आवेदन 24 अक्टूबर तक मांगे गए थे।

पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को 1-1 करोड़, रितु नेगी की इनामी राशि पर क्यों नहीं हुआ ऐलान? सुक्खू सरकार ने खिलाड़ियों...

हिमाचल की एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट कबड्डी खिलाड़ियों पुष्पा राणा, भावना ठाकुर और ज्योति ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री सुक्खू ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी देने का भी ऐलान किया है, जबकि रितु नेगी की पुरस्कार राशि पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

33 लाख नहीं, अब एक-एक करोड़ और सरकारी नौकरी देगी सुक्खू सरकार, हिमाचल की कबड्डी गोल्डन गर्ल्स से मिले CM सुक्खू; मुलाकात में हुआ...

एशियन गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट हिमाचल की कबड्डी खिलाड़ियों के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बड़ा ऐलान किया है। पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर को अब एक-एक करोड़ रुपये और सरकारी सेवा देने की घोषणा की गई है। रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिलेगा।