Himachal: हिमाचल में आपदा प्रभावितों को बड़ी राहत: सरकार 1 नवंबर को देगी 4-4 लाख के चेक, राहुल गांधी हो सकते हैं शामिल – पूरी तरह नष्ट घरों के लिए 4 लाख, आंशिक क्षति वाले मकानों को मिलेंगे 1.5 लाख; केंद्र सरकार पर बरसे मंत्री जगत नेगी

Date:

--Advertisement--

शिमला, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की है। 1 नवंबर को मंडी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों के प्रभावितों को 4-4 लाख रुपये के चेक प्रदान किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल हो सकते हैं।

इस घोषणा से उन सैकड़ों परिवारों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिनके घर हालिया प्राकृतिक आपदाओं में पूरी तरह से नष्ट हो गए थे।

आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 1.5 लाख रुपये

हाल ही में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिन परिवारों के मकान पूरी तरह नष्ट हुए हैं, उन्हें पहले चरण में 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। वहीं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के मालिकों को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे।

इस कार्यक्रम में कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों के प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी, जबकि दूसरे चरण में राज्य के अन्य जिलों के पीड़ित परिवारों को मुआवजा प्रदान किया जाएगा।

राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष बजट भी तय किया है।

“किसी भी परिवार के सिर से छत नहीं उठी” — जगत सिंह नेगी

राजस्व और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि इस वर्ष की आपदा में 1,817 घर पूरी तरह ढह गए, जबकि 8,023 मकानों को आंशिक नुकसान हुआ है।

उन्होंने कहा कि “प्रदेश में आज कोई भी परिवार ऐसा नहीं है जो बिना छत के हो। सरकार ने हर प्रभावित को राहत पहुंचाने की व्यवस्था की है।”

मंत्री ने बताया कि जो लोग किराये के घरों में रह रहे हैं, उन्हें सरकार की ओर से प्रति माह 5,000 रुपये किराया सहायता दी जा रही है।

अब तक केवल मंडी जिले में 7 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है।

“प्रधानमंत्री ने 1,500 करोड़ का ऐलान किया, लेकिन 15 रुपये भी नहीं मिले”

जगत सिंह नेगी ने इस मौके पर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के लिए 1,500 करोड़ रुपये की सहायता राशि की घोषणा तो की थी, लेकिन अब तक एक रुपया भी नहीं मिला।”

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत कार्यों में पूरी तरह जुटी हुई है और किसी भी परिवार को असहाय नहीं छोड़ा जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में उतरे CM सुक्खू, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग से गरमाई सियासत

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होकर एसआईआर प्रक्रिया में सुधार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ राजघाट पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया।

पालमपुर में 4037 वोटों की गड़बड़ी पर त्रिलोक कपूर का पलटवार, बोले- 15 साल पहले वोट कटवाने को कहा था, फिर भी सूची में...

पालमपुर नगर निगम की मतदाता सूची में 4037 वोटों को लेकर भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने कांग्रेस विधायक पर फिर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि करीब 15 साल पहले अपना और पत्नी का वोट हटाने के लिए कहने के बावजूद नाम सूची में बने रहे। कपूर ने मामले में हाईकोर्ट जाने की बात कही है।

कांगड़ा में भीषण आग से मकान के दो कमरे और किचन राख, गैस सिलेंडर भी फटा; अगले महीने बेटी की शादी, परिवार पर टूटा...

कांगड़ा की ग्राम पंचायत घोड़ब में राज कुमार के मकान में भीषण आग लगने से दो कमरे और किचन का सामान जलकर राख हो गया। आग के दौरान गैस सिलेंडर भी फट गया। अगले महीने बेटी की शादी से पहले परिवार पर संकट आ गया है। प्रशासन ने 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

ई-चालान नहीं भरा तो ब्लॉक हो सकती है गाड़ी की RC और ड्राइविंग लाइसेंस, नए नियमों में 45 दिन की डेडलाइन; जानें कैसे बचें...

ई-चालान का भुगतान अब टालना महंगा पड़ सकता है। नए मोटर वाहन नियमों के तहत 45 दिनों के भीतर चालान भरना या उसे चुनौती देना जरूरी है। समय सीमा बीतने पर वाहन की RC, ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन से जुड़ी सेवाओं पर रोक लग सकती है।