हमीरपुर में अलर्ट! 31 मई से पहले बेटियों को जरूर लगवाएं यह वैक्सीन, DC ने स्कूलों को दिए खास निर्देश

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिले के सभी सरकारी और निजी हाई एवं सीनियर सेकेंडरी स्कूलों से अपील की है कि वे 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की उन सभी लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें, जो अभी तक इस टीके से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि 31 मई तक सभी पात्र लड़कियों का टीकाकरण पूरा किया जाना जरूरी है।

सोमवार को हिम अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल विकासनगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन का एक टीका लड़कियों को जीवनभर सर्विकल कैंसर यानी गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर से बचाने में मदद कर सकता है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों से कहा कि यदि अभिभावकों या छात्राओं के मन में इस वैक्सीन को लेकर किसी प्रकार की भ्रांति या डर है, तो उसे तुरंत दूर किया जाए। जरूरत पड़ने पर स्वास्थ्य विभाग की मदद से काउंसलिंग भी करवाई जाए।

गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिला हमीरपुर में 29 मार्च से शुरू हुए इस टीकाकरण अभियान के तहत 14-15 वर्ष आयु वर्ग की करीब 2967 लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक जिले में 1318 लड़कियां यह टीका लगवा चुकी हैं। सोमवार को भी 19 लड़कियों को यह वैक्सीन दी गई।

कार्यक्रम के दौरान खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रमेश रत्तू ने छात्राओं और शिक्षकों को एचपीवी वैक्सीन के महत्व, इसके फायदे और कैंसर से बचाव में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपनी बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए समय रहते यह वैक्सीन जरूर लगवाएं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।