Himachal: हिमाचल में शुरू होगी डिजिटल जनगणना, घर बैठे खुद भी भर सकेंगे जानकारी, जानिए पूरी प्रक्रिया

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में जनगणना-2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल तरीके से की जाएगी और लोगों को पहली बार ‘स्व-गणना’ की सुविधा भी मिलेगी। जनगणना संचालन सह नागरिक पंजीकरण निदेशक हिमाचल प्रदेश दीप शिखा शर्मा ने सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात कर जनगणना-2027 की विस्तृत जानकारी साझा की।

जारी बयान के अनुसार, जनगणना का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार करने और आवास गणना का कार्य होगा, जबकि दूसरे चरण में जनसंख्या गणना की जाएगी। पहला चरण 16 जून से 15 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसके अलावा लोगों को 1 जून से 15 जून तक स्व-गणना पोर्टल के जरिए अपनी जानकारी खुद भरने का भी विकल्प दिया गया है।

इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक और पर्यवेक्षक मोबाइल उपकरणों का इस्तेमाल कर सरकार द्वारा निर्धारित 33 प्रश्नों के आधार पर घरों और परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

दीप शिखा शर्मा ने बताया कि हिमाचल के बर्फबारी वाले क्षेत्रों में दूसरे चरण की जनगणना 11 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक करवाई जाएगी, जबकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में यह कार्य 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जनगणना को लोकतंत्र और विकास की रीढ़ बताते हुए लोगों से इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना से जुटाए गए आंकड़े भविष्य की सरकारी योजनाओं और नीतियों को तय करने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।