चुनाव प्रचार से लौट रही महिला उम्मीदवार पर हमला, सिर पर चोट और कार के शीशे तोड़े

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल में जिला परिषद चुनाव लड़ रही उम्मीदवार अभिलाषा ठाकुर पर कथित जानलेवा हमले का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। रविवार देर शाम हुई इस घटना के बाद घायल अभिलाषा ठाकुर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं, लेकिन घटना के बाद वह गहरे सदमे में बताई जा रही हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। शिकायत मिलने के बाद डीएसपी संजीव गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

शिकायत के अनुसार, 24 मई की रात करीब 8:15 बजे अभिलाषा ठाकुर चुनाव प्रचार खत्म कर सुहड़ा-लोहड़ी मार्ग से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान खुड़ला के पास वाहन रोकने के समय दो अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर और हाथ पर चोटें आई हैं। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनकी कार के पिछले शीशे पर पत्थर मारकर उसे भी तोड़ दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। फिलहाल हमलावरों की तलाश जारी है और पुलिस तकनीकी व स्थानीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। चुनावी माहौल के बीच हुई इस घटना ने इलाके में सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: हत्या के आरोपों के बीच युवक की मौत से मचा हड़कंप! कांगड़ा में दो रहस्यमयी मौतों ने बढ़ाया सस्पेंस

कांगड़ा के ज्वाली क्षेत्र में लापता युवक साहिल कुमार का शव मिलने के बाद हत्या के आरोपों में घिरे सुनील कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस दोनों मामलों की हर पहलू से जांच कर रही है।

ITI में एडमिशन का सुनहरा मौका! 13 जुलाई से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जानें पूरी प्रक्रिया

हिमाचल प्रदेश में सरकारी और निजी आईटीआई में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 13 जुलाई से शुरू होंगे। जानें आवेदन की अंतिम तिथि, सीट आवंटन और पूरी काउंसलिंग प्रक्रिया।

Himachal: हिमाचल के गद्दी कुत्तों ने रचा इतिहास! ‘स्कूबी’ और ‘पुट्टी’ को मिली राष्ट्रीय पहचान

हिमाचल प्रदेश की स्वदेशी हिमालयन गद्दी नस्ल के दो श्वान स्कूबी और पुट्टी को भारतीय राष्ट्रीय केनेल क्लब में आधिकारिक पंजीकरण मिला है। यह उपलब्धि इस दुर्लभ हिमालयी नस्ल के संरक्षण और राष्ट्रीय पहचान की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

पूर्व DGP संजय कुंडू को बड़ी राहत! हाईकोर्ट ने धमकाने की शिकायत पर स्वतः संज्ञान वाली कार्यवाही की समाप्त

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व डीजीपी संजय कुंडू के खिलाफ होटल कारोबारी द्वारा लगाए गए धमकाने के आरोपों पर स्वतः संज्ञान लेकर शुरू की गई कार्यवाही समाप्त कर दी है। अदालत ने कुंडू को एफआईआर रद्द करने संबंधी रिपोर्ट का विरोध करने की भी अनुमति दी है।