Himachal: ट्रक में सामान लेकर निकला था घर का सहारा, अंबाला में बेरहमी से हत्या, दो मासूम बच्चों पर टूटा दुखों का पहाड़

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के डलहौजी उपमंडल के धार गांव में उस समय मातम पसर गया, जब अंबाला से 30 वर्षीय युवक अरुण कुमार की हत्या की खबर गांव पहुंची। परिवार की जिम्मेदारियां उठाने और बच्चों का भविष्य संवारने के लिए प्रदेश से बाहर नौकरी कर रहे अरुण अब कभी घर वापस नहीं लौटेंगे। हरियाणा के अंबाला में अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला कर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार, बलेरा पंचायत के धार गांव निवासी अरुण कुमार जसूर के एक ट्रक मालिक के पास चालक के रूप में कार्यरत थे। शनिवार को वह अंबाला के थाना मोड़ा क्षेत्र के पास अपने ट्रक में सामान लेकर हाईवे की ओर रवाना होने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने उनका ट्रक रुकवाया और कथित तौर पर लूटपाट के इरादे से उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि जब अरुण ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन पर घातक हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

रविवार को अंबाला में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अरुण अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।  

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।