308 उम्मीदवारों का चयन, HPRCA ने जारी किया मैथ्स टीचर भर्ती का फाइनल रिजल्ट

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने शिक्षा विभाग में गणित शिक्षकों के 312 पदों को भरने की प्रक्रिया के तहत पोस्ट कोड-26003 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए यह बड़ी खबर मानी जा रही है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 3339 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 2792 उम्मीदवार कंप्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे। परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर 493 उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया था। दस्तावेजों की जांच 14 मई से 19 मई 2026 तक आयोजित की गई, जिसके बाद 308 उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया गया है।

आयोग के अनुसार कुछ आरक्षित श्रेणियों में पात्र उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग के 2-2 पद खाली रह गए हैं। चयनित उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और प्राप्त अंकों सहित पूरा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।  

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर लगेगा हैंडपंप

शाहपुर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने सुधेड़ क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। वहीं माधवनगर में एक सप्ताह के भीतर हैंडपंप लगाने, सीवरेज, टाइल्स और सोलर लाइट की सुविधा देने का भी ऐलान किया।

महासू देवता के दिव्य मिलन का बना ऐतिहासिक पल, बशला में जयकारों और ढोल-नगाड़ों से गूंजा पूरा क्षेत्र

बशला में नवनिर्मित महासू देवता मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ देव मिलन के भव्य आयोजन के साथ हुआ। मंडलगढ़ के देव बोंदरा महाराज और साहिब डोरिया महाराज के दिव्य मिलन ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।