Mandi: करसोग के जंगलों में मचा हाहाकार: वन तस्करों ने दिनदहाड़े काट डाले देवदार के पेड़, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया विभाग

Date:

--Advertisement--

मंडी, 29 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के उपमंडल करसोग में वन तस्करों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्होंने खुलेआम जंगलों की लूट मचा दी है। पत्थरेवी जंगल में देवदार के हरे-भरे पेड़ों की अवैध कटान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि तस्कर जंगल में पेड़ों पर आरी चला रहे हैं और कीमती लकड़ी को अपने साथ ले जा रहे हैं।

टीम ने मौके पर पहुंचकर की पुष्टि

मिली जानकारी के अनुसार, एक स्थानीय युवक ने पत्थरेवी जंगल में अवैध कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया। वीडियो वायरल होते ही मामला वन मंडल अधिकारी (DFO) करसोग कृष्ण भाग नेगी के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत वन परिक्षेत्र अधिकारी अमिताभ भारद्वाज की अगुवाई में एक टीम को मौके पर भेजा।

टीम जब सड़क से करीब 500 मीटर ऊपर जंगल में पहुंची, तो वहां देवदार के पेड़ों के ठूंठ पड़े मिले। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि वन तस्करों ने छह हरे-भरे देवदार के पेड़ों पर आरी चलाई थी। मौके से कुछ लकड़ी बरामद की गई है, जबकि अधिकांश लकड़ी तस्कर साथ ले गए हैं।

कीमती लकड़ी जब्त, तस्कर फरार

वन विभाग की टीम ने मौके से मिली लकड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक तस्करों का कोई सुराग नहीं मिला है। विभागीय टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

इस बीच, वन विभाग ने करसोग पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवा दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

“वन संपदा लूटने वालों को बख्शा नहीं जाएगा” — DFO करसोग

DFO करसोग कृष्ण भाग नेगी ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद अवैध कटान की पुष्टि हो चुकी है और इस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा,

“वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कीमती लकड़ी की कीमत का आकलन विभागीय टीम कर रही है, और इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू हो चुकी है।”

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।

शिमला-गगल फ्लाइट पर डबल मार! खराब मौसम के साथ दोगुना किराया, यात्रियों ने बनाया दूरी

शिमला-गगल के बीच एलायंस एयर की उड़ानें खराब मौसम और दोगुने हवाई किराए की वजह से प्रभावित हो रही हैं। यात्रियों ने बढ़े किराए के चलते सड़क मार्ग को प्राथमिकता देना शुरू कर दिया है।

30 हजार की बैटरियां चुराकर भागा था चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा, स्कूटी भी जब्त

सोलन के कसौली में एचआरटीसी बस से 30 हजार रुपये की दो बैटरियां चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी भी बरामद हुई है।