Kangra: 94 साल की उम्र में चुनावी मैदान में उतरे ‘कामरेड’ परस राम, हाथ में बैंत और झोला लेकर मांग रहे वोट

Date:

--Advertisement--

जहां ज्यादातर लोग 90 साल की उम्र के बाद घर में आराम करना पसंद करते हैं, वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के हटवास गांव के रहने वाले 94 वर्षीय कॉमरेड परस राम इन दिनों चुनावी मैदान में उतरकर सबको हैरान कर रहे हैं। वर्ष 1932 में जन्मे परस राम अपनी पंचायत में उपप्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं और तपती धूप में भी घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांग रहे हैं। पंचायत चुनावों के बीच उनका यह जज्बा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

परस राम हर सुबह करीब आठ बजे हाथ में बैंत और बगल में झोला लेकर चुनाव प्रचार के लिए निकल पड़ते हैं। वह गांव-गांव जाकर लोगों को अपने पोस्टर दिखाते हैं और वोट देने की अपील करते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका आत्मविश्वास और जनसेवा का जुनून कम नहीं हुआ है। वह दोपहर करीब तीन बजे तक प्रचार करने के बाद घर लौटकर आराम करते हैं।

कॉमरेड परस राम का कहना है कि अगर सरकार उनका सहयोग करे तो वह क्षेत्र से नशे को पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं। उनका मानना है कि हर मेहनतकश व्यक्ति को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी बुनियादी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उनकी पत्नी 80 वर्षीय शीला देवी भी उनके चुनाव प्रचार में पूरा मनोबल बढ़ा रही हैं। शीला देवी आज भी शिमला में सरकारी खर्चे पर हुई अपनी और अपने पति की सर्जरी के लिए पूर्व मंत्री स्वर्गीय जीएस बाली को याद करती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि परस राम करीब 35 साल पहले भी एक स्थानीय निकाय का चुनाव लड़ चुके हैं। उस समय उन्हें लगभग 450 वोट मिले थे, लेकिन जीत नहीं मिल पाई थी। अब एक बार फिर उन्होंने राजनीति में अपनी अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। अपने समय में वह कम्युनिस्ट पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे हैं और इसी वजह से लोग आज भी उन्हें ‘कामरेड’ परस राम के नाम से जानते हैं।

अब पंचायत के लोग गुरुवार को उनके राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे, लेकिन 94 साल की उम्र में उनका यह हौसला और संघर्ष लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।

हिमाचल विधानसभा में सतपाल सत्ती के सवाल पर धनीराम शांडिल का जवाब, 1,190 आंगनबाड़ी केंद्रों में अब भी बिजली नहीं; 4.24 लाख बच्चे पंजीकृत

हिमाचल प्रदेश में 1,190 आंगनबाड़ी केंद्र अभी भी बिजली सुविधा से वंचित हैं, जबकि राज्य के 18,925 केंद्रों में 4,24,362 बच्चे पंजीकृत हैं। विधानसभा में सरकार ने प्राथमिक स्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं बंद करने के कारण भी बताए हैं।

Kangra: शाहपुर में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल ने जीता वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू को दोनों सेटों में हराया

शाहपुर में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोजू में आयोजित मैत्रीपूर्ण वॉलीबाल प्रैक्टिस मैच में कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेजबान टीम को दोनों सेटों में हराकर मुकाबला अपने नाम किया। मैच में खिलाड़ियों ने खेल भावना, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का शानदार प्रदर्शन किया।