मंडी

Mandi: मंडी में पंचायत सहायक 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया — विजीलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप!

मंडी की कसाण पंचायत में विजीलेंस टीम ने तकनीकी सहायक संजय कुमार को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पहले आधी रकम ले चुका था और बाकी पैसे लेते समय विजीलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Mandi: हिमाचल में शुरू हुई नई पहल! अब बिना लाइसेंस नहीं बिकेगा तंबाकू, करसोग में जारी हुआ प्रदेश का पहला तंबाकू विक्रेता लाइसेंस

हिमाचल प्रदेश में तंबाकू बिक्री को नियंत्रित करने के लिए करसोग में प्रदेश का पहला तंबाकू विक्रेता लाइसेंस जारी किया गया है। अब केवल लाइसेंसधारी दुकानदार ही तंबाकू और सिगरेट बेच सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Mandi: मंडी में फिर धंसी धरती! आधी रात 60 फुट गहरा गड्ढा, परिवार ने जान बचाकर छोड़ा घर

मंडी-मनाली नेशनल हाईवे पर डयोड क्षेत्र में 60 फुट गहरा गड्ढा बनने से हड़कंप मच गया। देर रात हुई इस घटना के बाद परिवार ने घर खाली कर दिया। स्थानीय लोग फोरलेन टनल निर्माण को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

Mandi: “हिमाचल छोड़ बिहार क्यों भागे सुक्खू?” — जयराम ठाकुर का सीधा वार, कहा झूठ के सहारे चला रहे हैं प्रचार! 

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर बिहार चुनाव प्रचार के बहाने हिमाचल की आपदा से ध्यान हटाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सुक्खू झूठे दावों के जरिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। जयराम ने सरकार पर डिजास्टर एक्ट की आड़ में चुनाव टालने का भी आरोप लगाया।

Mandi: कुल्लू के तस्कर को बड़ी सजा! मंडी की अदालत ने सुनाई 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माना

मंडी की अदालत ने 2019 के ड्रग केस में कुल्लू निवासी तूले सिंह को 17 साल की कैद और ₹1.7 लाख जुर्माने की सजा सुनाई। पुलिस ने आरोपी के पास से 6.3 किलो चरस और 413 ग्राम अफीम बरामद की थी। अदालत ने अन्य तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया।

Mandi: करसोग के जंगलों में मचा हाहाकार: वन तस्करों ने दिनदहाड़े काट डाले देवदार के पेड़, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आया विभाग

मंडी जिले के करसोग में वन तस्करों ने देवदार के पेड़ों पर आरी चला दी। वायरल वीडियो के बाद वन विभाग हरकत में आया और मौके से लकड़ी जब्त की। छह पेड़ों की अवैध कटान की पुष्टि हुई है। DFO ने कहा कि तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।

Popular

Subscribe

--Advertisement--