Mandi: देई 2.0 की धमाकेदार शुरुआत! मंडी में किशोरी मेलों ने बढ़ाई जागरूकता, सीख और आत्मविश्वास

Date:

--Advertisement--

मंडी जिला प्रशासन द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत चलाई जा रही अनूठी पहल ‘देई 2.0’ अब तेजी से गति पकड़ चुकी है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में वृत्त स्तरीय किशोरी मेलों का आयोजन शुरू हो गया है। इन मेलों का मकसद किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, मासिक धर्म स्वच्छता और सामाजिक भागीदारी जैसी अहम बातों के प्रति और अधिक जागरूक बनाना है। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मंडी-सदर जितेंद्र सैनी ने दी।

इसी क्रम में बुधवार को वृत कटौला की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बागी में वृत्त स्तरीय किशोरी मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य हेमराज ठाकुर ने की। उन्होंने ‘देई 2.0’ पहल की प्रशंसा करते हुए छात्राओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बनने का संदेश दिया।

मेले के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मासिक धर्म स्वच्छता और बाल विवाह रोकथाम जैसे मुद्दों पर चित्रकला और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 9 की शुषमा प्रथम, कक्षा 11 की वंशिका द्वितीय और कक्षा 7 की लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन लेखन में कक्षा 12 के रमेश ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 10 की प्रीक्ष और चिंता क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।

मेले में उपस्थित छात्रों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम 2006, महिला एवं बाल संरक्षण कानूनों, अधिकारों और करियर विकल्पों के बारे में जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. सपना और उनकी टीम ने छात्रों की स्वास्थ्य जांच की। आयुष विभाग से डॉ. शालिनी राणा ने मासिक धर्म स्वच्छता पर मार्गदर्शन दिया, जबकि डॉ. किरण ने छात्राओं को योग अभ्यास करवाया। पुलिस विभाग से एएसआई गजेन्द्र पाल और हवलदार इंद्र सिंह ने महिला सुरक्षा और संबंधित कानूनी प्रावधानों पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

महिला एवं बाल विकास विभाग की वृत पर्यवेक्षिका रमा देवी ने विभाग की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया और 27 नवंबर 2025 से 8 मार्च 2026 तक चल रहे देशव्यापी बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की विस्तृत जानकारी दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Chambi Hockey Tournament: जयंती माता क्लब कांगड़ा बना चैंपियन, फाइनल में डढमब 11 को 3-1 से हराया

चंबी खेल मैदान में आयोजित चौथी सिकंदर सैनी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट में जयंती माता क्लब कांगड़ा ने डढमब 11 को फाइनल में 3-1 से हराकर खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया तथा युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की।

HPNLU Shimla Convocation: पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत 3 दिग्गजों को मिली डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि, CM सुक्खू ने कही बड़ी बात

हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, शिमला के तीसरे दीक्षांत समारोह में पूर्व CJI संजीव खन्ना समेत तीन न्यायिक हस्तियों को डॉक्टर ऑफ लॉ की मानद उपाधि दी गई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमजोर वर्ग तक न्याय पहुंचाने और न्यायिक व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया, जबकि न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश ने युवा वकीलों को AI जैसी नई तकनीकें अपनाने की सलाह दी।

Jwalamukhi Navratri 2026: विधायक संजय रत्न ने झंडा चढ़ाकर किया मेलों का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को दिए सख्त निर्देश

श्री ज्वालामुखी मंदिर में आश्विन शरदकालीन नवरात्रों का शुभारंभ विधायक संजय रत्न ने पारंपरिक झंडा चढ़ाकर किया। उन्होंने पूजा-अर्चना और कन्या पूजन के बाद श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर के किसी भी मंदिर का रास्ता बंद न किया जाए।

Churdhar Rescue Operation: घने जंगल में रास्ता भटके 2 लोग, रात 3 और सुबह 5 बजे पुलिस ने ऐसे बचाई जान

चूड़धार के घने जंगलों में रास्ता भटके कुल्लू और सिरमौर जिले के दो लोगों को चौपाल पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाकर सुरक्षित बचा लिया। पुलिस ने रात 3 बजे अजय कुमार और सुबह 5 बजे नक्श ठाकुर को खोजा। दोनों स्वस्थ पाए गए और उन्हें उनके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।