शाहपुर। कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर शाहपुर थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक को 4.48 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, टीम पुराने एनएच रोड, घटनालु में पठानकोट से शाहपुर मार्ग पर गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक युवक को पूछताछ के लिए रोका गया।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 4.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। CIA टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कर्तव्य पठानिया के रूप में हुई है। वह थंबा गांव, पंचायत एवं डाकघर दरगेला, तहसील शाहपुर, जिला कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश का निवासी है।
फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह कथित तौर पर यह नशा कहां से लेकर आया था और इसे किसे बेचने जा रहा था। पुलिस इस मामले में नशे से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


