Mandi: मंडी के 161 स्कूल प्राकृतिक आपदा से प्रभावित, बागी भनवास स्कूल को सबसे बड़ा नुकसान—सरकार ने जारी किए करोड़ों रुपये

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले में वर्ष 2025 की प्राकृतिक आपदा ने शिक्षा ढांचे को बड़ा झटका दिया है। जिले के 161 स्कूल नुकसान की चपेट में आए हैं, जिनमें से 13 स्कूल बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सबसे ज्यादा नुकसान बागी भनवास स्कूल को हुआ है, जिसकी इमारत पूरी तरह ढह गई है।

शिक्षा विभाग ने इन 13 स्कूलों के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इसमें से अकेले बागी भनवास स्कूल के लिए 3 करोड़ 7 लाख रुपये मंजूर हुए हैं, जबकि बाकी 12 स्कूलों के लिए कुल 1 करोड़ 61 लाख रुपये आवंटित किए गए हैं। फिलहाल बागी भनवास स्कूल की कक्षाएं पंचायत घर में अस्थाई रूप से संचालित की जा रही हैं।

उच्च शिक्षा उपनिदेशक मंडी यशवीर धीमान ने बताया कि 161 में से अधिकतर स्कूलों में आंशिक नुकसान हुआ है और वहां पढ़ाई सामान्य रूप से चल रही है। जिन 13 स्कूलों को ज्यादा क्षति हुई है, वहां भी व्यवस्था बनाकर पढ़ाई जारी है। बागी भनवास स्कूल का भवन पूरी तरह से नष्ट होने के कारण नए भवन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

धीमान ने बताया कि मंजूर की गई राशि लोक निर्माण विभाग को सौंपी जाएगी, ताकि निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। साथ ही बाकी प्रभावित स्कूलों की विस्तृत रिपोर्ट भी सरकार को भेज दी गई है। जैसे ही अगली किश्त की राशि मिलेगी, अन्य स्कूलों में भी मरम्मत और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन, 84 शिक्षकों ने अलग-अलग गतिविधियों पर दी प्रस्तुतियां

शिक्षा खंड रैत में प्राथमिक शिक्षकों की नवाचार कार्यशाला का समापन हुआ। निपुण भारत और TLM आधारित शिक्षण पर प्रशिक्षण के साथ 84 शिक्षकों ने आठ समूहों में अलग-अलग गतिविधियों पर प्रस्तुतियां दीं।

Kangra: चंबी स्टेडियम का काम तेज, 2 से ढाई महीने में खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के चंबी मैदान में आधुनिक स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि रिटेनिंग वॉल पर करीब 20 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं और पवेलियन, रेस्ट रूम, बाथरूम व चेंजिंग रूम का काम करीब दो से ढाई माह में पूरा करने का लक्ष्य है।

सिहवां स्कूल के खिलाड़ियों का कुश्ती में जलवा, तीन पदक जीतकर बढ़ाया शाहपुर का मान

ज्वालामुखी में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय आदर्श विद्यालय सिहवां के खिलाड़ियों ने कुश्ती में तीन पदक जीते। मोहम्मद इकबाल ने स्वर्ण जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।

रिड़कमार कॉलेज में NSS का दो दिवसीय कार्यक्रम, छात्रों ने नृत्य-गीत और नाटिका से दिया सामाजिक जागरूकता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में आयोजित दो दिवसीय एनएसएस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, कविता, भाषण और लघु नाटिका के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में सामाजिक जिम्मेदारी, स्वच्छता और समाजसेवा का संदेश दिया गया।