मंडी की सियासत में फिर बढ़ी गर्मी, जयराम ठाकुर की अनिल शर्मा को नसीहत; आश्रय की कंगना पर पोस्ट से छिड़ी नई बहस

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के मंडी सदर से भाजपा विधायक अनिल शर्मा की सांसदों पर की गई टिप्पणी का विवाद अभी पूरी तरह थमा नहीं है। अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की नसीहत और अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा की सोशल मीडिया पोस्ट ने मंडी की राजनीति में फिर से हलचल बढ़ा दी है। सितंबर में अनिल शर्मा ने कोटली में पार्किंग निर्माण के लिए सांसदों से 25-25 लाख रुपये की मदद मांगने और मदद नहीं मिलने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि बाद में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने मामला रखने पर करीब दो करोड़ रुपये की राशि मिली। कॉलेज भवन के लिए भी 80 लाख रुपये मिलने की बात उन्होंने कही थी। इस बयान के बाद मंडी की सियासत में खूब बयानबाजी हुई। बाद में अनिल शर्मा ने अपने बयान का भाव स्पष्ट करते हुए कहा था कि उन्हें वहां से कोई रिस्पांस नहीं मिला था। 

जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को दी ये नसीहत

गुरुवार को मंडी में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अनिल शर्मा को नसीहत देते हुए कहा कि वह भाजपा के विधायक हैं। अगर लोकसभा में चारों सांसद भाजपा के हैं तो वह उनके साथ बैठकर अपनी बातें रख सकते हैं। जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि इस तरह की बातों को मीडिया में कहना चाहिए। इसी बीच बुधवार को अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने सोशल मीडिया पर मंडी की सांसद कंगना रनौत के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। आश्रय शर्मा ने लिखा कि हिमाचल प्रदेश देश पर बोझ नहीं है, बल्कि भारत के मुकुट का एक चमकता हुआ सितारा है। उनकी यह पोस्ट कंगना के उस बयान के बाद आई, जिसमें उन्होंने आय के साधन नहीं होने के संदर्भ में हिमाचल को देश पर बोझ बताया था। आश्रय शर्मा ने अपनी पोस्ट में हिमाचल के देश के प्रति योगदान को भी रेखांकित किया। 

कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा

अनिल शर्मा कांग्रेस के दिग्गज राष्ट्रीय नेता रहे पंडित सुखराम के बेटे हैं। हिमाचल की राजनीति में लंबे समय तक प्रभाव रखने वाले दिवंगत पंडित सुखराम केंद्रीय संचार राज्य मंत्री रह चुके थे और मंडी की राजनीति में उनका खास प्रभाव रहा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह और पंडित सुखराम के बीच कई बार राजनीतिक मतभेद सामने आए। अनिल शर्मा के भी वीरभद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री रहते हुए मतभेद सामने आए थे। बाद में उन्होंने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया।

अनिल शर्मा जयराम सरकार में भी ऊर्जा मंत्री रहे

अनिल शर्मा जयराम सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रहे, लेकिन आंतरिक मतभेदों के बीच उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय मंडी लोकसभा सीट से उनके बेटे आश्रय शर्मा अपने दादा पंडित सुखराम की मदद से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे थे। जयराम सरकार के दौरान भी कई मुद्दों पर अनिल शर्मा के मतभेद सामने आते रहे। मंडी संसदीय क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का बड़ा राजनीतिक प्रभाव है, वहीं अनिल शर्मा भी मंडी की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय और प्रभावशाली राजनीतिक परिवार से आते हैं। विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले नेताओं के इन बयानों ने मंडी की सियासत को एक बार फिर गरमा दिया है। 

अनिल शर्मा बोले- सांसदों वाले बयान पर स्थिति पहले ही स्पष्ट कर चुके

अनिल शर्मा का कहना है कि सांसदों को लेकर दिए गए बयान पर वह पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर चुके हैं। सरकार के पांच साल से अधिक समय तक चलने की बात पर उन्होंने कहा कि यह उन्होंने सामान्य रूप से कही थी। उनका कहना है कि मौजूदा सरकार अपने वादों पर खरी नहीं उतर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ उनके परिवार के पुराने संबंधों को लेकर पूछे गए सवाल पर अनिल शर्मा ने कहा कि पारिवारिक संबंध अपनी जगह हैं।

अनिल शर्मा का एक और बयान भी वायरल, सरकार पांच साल से ज्यादा वक्त चलनी चाहिए

अनिल शर्मा का एक और बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को इस बारे में सोचने की जरूरत है कि किसी पार्टी को हिमाचल में लंबा समय देना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक किसी योजना को लागू करने की स्थिति बनती है, तब तक सरकार बदल जाती है। हालांकि, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने इस बयान को अलग संदर्भ में समझाते हुए कहा कि अनिल शर्मा का भाव यह था कि अगर पिछली भाजपा सरकार सत्ता में रहती तो विकास कार्य आगे बढ़ते। बिंदल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के गृह जिला सहित जिला परिषद चुनाव में प्रदेश के 12 में से 11 जिलों में हारी है।

Also Read: कंगना के बयान पर आश्रय शर्मा का पलटवार, बोले- हिमाचल देश पर बोझ नहीं, भारत के मुकुट का चमकता सितारा; गिनाए प्रदेश के योगदान

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

रामपुर में घर के अंदर घुसा तेंदुआ, 62 वर्षीय महिला पर किया जानलेवा हमला; सिर पर गंभीर चोटें, गांव में दहशत

शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के नेहरा गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने घर के कमरे में घुसकर 62 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। महिला के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वन विभाग ने पिंजरा लगाने और तेंदुए की तलाश शुरू कर दी है।

हिमाचल के स्कूलों में अब एक भी बच्चा नहीं छूटेगा स्वास्थ्य जांच से, नर्सरी से 12वीं तक 100% उपस्थिति के निर्देश; IFA और कृमिनाशक...

हिमाचल के सरकारी और निजी स्कूलों में स्वास्थ्य जांच शिविरों के दौरान नर्सरी से 12वीं तक सभी विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। IFA और कृमिनाशक दवाओं के वितरण में भी किसी छात्र को नहीं छोड़ने को कहा गया है।

पांगी में देर रात बड़ा सड़क हादसा, 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी बोलेरो; चालक समेत दो लोग गंभीर घायल

पांगी के मिंधल पुल के पास बुधवार रात बोलेरो वाहन करीब 60 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरा। हादसे में चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू रेफर किया गया।

शिमला में चिट्टे पर पुलिस का बड़ा एक्शन, वाहन से करीब 10 ग्राम हेरोइन बरामद; दो युवक और युवती गिरफ्तार

शिमला के घनाहट्टी में नलहट्टी क्रॉसिंग के पास पुलिस ने वाहन की तलाशी लेकर करीब 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया। मामले में दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।