Kangra: शाहपुर के कनोल स्कूल में 8 किशोरियों को लगी HPV वैक्सीन, धर्मशाला में 100 शिक्षकों को दिया गया WIFS प्रशिक्षण

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। कांगड़ा जिले के शाहपुर क्षेत्र में किशोरियों के स्वास्थ्य और बीमारियों से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता और टीकाकरण संबंधी पहल की गई। सल्लि स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनोल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दरीणी के तहत HPV टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 8 लाभार्थियों को HPV वैक्सीन लगाई गई।

इस पहल का उद्देश्य किशोरियों को HPV से जुड़ी बीमारियों, विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के प्रति सुरक्षा प्रदान करना और समय पर टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के जरिए किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य में बीमारियों से बचाव पर जोर दिया गया।

वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धर्मशाला में WIFS यानी साप्ताहिक आयरन एवं फोलिक एसिड अनुपूरण कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें धर्मशाला सर्कल के लगभग 100 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. डोलिमा ने कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को दी जाने वाली WIFS ब्लू आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के फायदे और उनके सेवन के सही तरीके के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

यह प्रशिक्षण डॉ. कविता ठाकुर, बीएमओ की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हेल्थ सुपरवाइजर वीरेंद्र सिंह, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) पुष्पा लता और हेल्थ वर्कर सुमन बाला भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यार्थियों के लिए आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों के महत्व और उनके सही सेवन के बारे में जानकारी देना था।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर स्कूल में गूंजे ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ के नारे, भूकंप मॉक ड्रिल से छात्रों ने सीखे बचाव के तरीके

राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय शाहपुर में भूकंप मॉक ड्रिल, सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने आपदा प्रबंधन और यातायात सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं को सीखा।

Kangra: कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेणु बजवारिया का निधन, शाहपुर में शोक की लहर; सामाजिक कार्यों में रही अहम भूमिका

कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और प्रदेश महिला कांग्रेस की पूर्व महासचिव रेणु बजवारिया का 58 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से शाहपुर और सुधेड़ क्षेत्र में शोक की लहर है।

Kullu: आनी में बाजार गई महिला लापता, पति की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज; पुलिस ने शुरू की तलाश

कुल्लू जिले के आनी में बाजार गई एक महिला के वापस नहीं लौटने पर उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता को आशंका है कि कोई व्यक्ति महिला को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Kangra: चढ़ी में 450 विद्यार्थी दिखाएंगे वैज्ञानिक प्रतिभा, विधायक केवल सिंह पठानिया ने स्कूल और खेल मैदान के लिए किए 21 लाख रुपये देने...

कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चढ़ी में 33वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस का शुभारंभ विधायक केवल सिंह पठानिया ने किया। दो दिवसीय आयोजन में करीब 450 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। विधायक ने स्कूल के विकास के लिए 10 लाख, खेल मैदान के लिए 10 लाख और कार्यक्रम के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।