Mandi: करसोग का कुन्हू गांव बना बड़ा उदाहरण, तंबाकू मुक्त युवा अभियान में हासिल की ऐतिहासिक सफलता

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत मंडी जिले के करसोग उपमंडल ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। करसोग विकास खंड की ग्राम पंचायत बगैला के कुन्हू गांव को आधिकारिक रूप से तंबाकू मुक्त गांव घोषित किया गया है। यह करसोग खंड का पहला गांव है जिसने यह उपलब्धि हासिल की है।

खंड चिकित्सा अधिकारी करसोग डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि तंबाकू नियंत्रण मानकों के तहत गांव का विस्तृत आकलन किया गया। इस मूल्यांकन में कुन्हू गांव ने 160 में से 149 अंक प्राप्त किए, जो अभियान की सफलता को दर्शाता है। सत्यापन के लिए गठित टीम में पंचायत प्रधान खुशी राम, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता कला देवी और करसोग अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शामिल थे। टीम ने गांव में जाकर जमीनी स्तर पर सभी मानकों की जांच की और इसके बाद ही रिपोर्ट तैयार की गई।

रिपोर्ट सही पाए जाने के बाद खंड चिकित्सा अधिकारी और खंड विकास अधिकारी करसोग ने संयुक्त रूप से कुन्हू गांव को प्रमाण पत्र जारी किया और इसे करसोग का पहला तंबाकू मुक्त गांव घोषित कर दिया। डॉ. गोपाल चौहान ने ग्राम पंचायत बगैला के प्रधान सहित गांव के सभी निवासियों को इस उपलब्धि पर विशेष बधाई दी।

उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है और इसे खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर आगे बढ़ना होगा। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए भविष्य में और अधिक प्रयास करने होंगे। डॉ. चौहान ने आशा जताई कि कुन्हू गांव आने वाले समय में नशामुक्ति ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों में भी एक आदर्श गांव के रूप में पहचान बनाएगा।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी की 10 में 10 सीटों पर BJP की जीत का दावा, जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला; हिमकेयर से लेकर कांग्रेस...

नाचन में पंचायती राज प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने और मंडी की सभी 10 सीटों पर जीत का दावा किया।

बेटे की शादी का भरोसा, 1.35 लाख रुपये लिए और रिश्ता भी नहीं करवाया; हमीरपुर में FIR दर्ज

हमीरपुर के बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद ने बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप लगाया है। रिश्ता तय नहीं होने और रकम वापस न मिलने पर सदर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में दूसरी गिरफ्तारी, ऊना का युवक पकड़ा; फोन पर सप्लाई में मदद का आरोप

रामपुर में 20.630 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पुलिस ने ऊना निवासी 20 वर्षीय प्रिन्स ठाकुर को सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह फोन के जरिए मुख्य आरोपी के संपर्क में था और नशे की खरीद व व्यवस्था में मदद करता था।

भट्टाकुफर चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चंडीगढ़ का 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार; पहले से दर्ज हैं 13 मामले

शिमला के भट्टाकुफर चोरी मामले में ढली पुलिस ने चंडीगढ़ निवासी बलदेव सिंह उर्फ बल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और एनडीपीएस एक्ट के कुल 13 मामले दर्ज हैं।