Mandi Job Vacancy 2026: 11 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्टूबर को इंटरव्यू, ₹12,750 सैलरी के साथ बेरोजगारी भत्ते का भी मौका

Date:

--Advertisement--

मंडी, 12 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के मंडी में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का मौका है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि तपन इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, गुटकर, जिला मंडी में विभिन्न श्रेणियों के कुल 11 रिक्त पद भरे जाने हैं। इन पदों के लिए 15 अक्टूबर, 2026 को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

इन 11 पदों में टीम लीडर के 2, सेल्स एग्जीक्यूटिव के 5, सर्विस एडवाइजर के 2 और टेक्नीशियन के 2 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए युवक और युवतियां दोनों पात्र होंगे।

टीम लीडर के पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक होने के साथ 2 वर्ष का सेल्स अनुभव जरूरी है। सर्विस एडवाइजर और टेक्नीशियन के पदों के लिए आईटीआई में मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल ट्रेड उत्तीर्ण होना और संबंधित क्षेत्र में अनुभव आवश्यक है। वहीं, सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं उत्तीर्ण या स्नातक होना जरूरी है। सभी पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, चयनित अभ्यर्थियों में से जो युवा निर्धारित पात्रता मापदंडों को पूरा करेंगे, उन्हें श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक कौशल विकास भत्ता योजना, 2018 के तहत 1,000 रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। यह भत्ता अधिकतम 24 माह की अवधि के लिए मिलेगा।

रोजगार कार्यालय में पंजीकरण जरूरी

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि साक्षात्कार में शामिल होने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण होना अनिवार्य है। जिन अभ्यर्थियों का रोजगार कार्यालय में पंजीकरण नहीं है या जिनका पंजीकरण निष्क्रिय अथवा समाप्त हो चुका है, वे ईईएमआईएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नया पंजीकरण या नवीनीकरण कर सकते हैं।

साक्षात्कार में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र और उनकी स्वप्रमाणित छायाप्रतियां, आधार कार्ड, रोजगार पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड प्रमाण-पत्र और दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो साथ लेकर निर्धारित तिथि और समय पर जिला रोजगार कार्यालय मंडी पहुंचना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। भर्ती और साक्षात्कार से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

McLeodganj Power Cut: 14 अक्टूबर को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली रहेगी बंद, घर से निकलने से पहले जान लें प्रभावित...

मैक्लोडगंज में 14 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें किन इलाकों में बिजली बंद रहेगी और शटडाउन की वजह क्या है।

Kareri Lake News: 20 KM का कठिन ट्रेक कर रिड़कमार कॉलेज के छात्रों ने चमकाई करेरी झील, प्लास्टिक कचरा हटाकर दिया स्वच्छता का संदेश

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार के 34 विद्यार्थियों और 3 प्राध्यापकों ने करीब 20 किलोमीटर का कठिन ट्रेक कर करेरी झील में स्वच्छता अभियान चलाया। NSS इकाई और ऐतिहासिक सोसायटी के संयुक्त आयोजन में प्लास्टिक कचरा एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। विद्यार्थियों ने मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन भी किया

Nurpur Four Lane: बारिश के बाद दलदल बनी पठानकोट-मंडी फोरलेन, वाहन चालकों की बढ़ी परेशानी; हर पल हादसे का डर

नूरपुर में निर्माणाधीन पठानकोट-मंडी फोरलेन बारिश के बाद कई जगह दलदल में तबदील हो गया। कीचड़, जलभराव और गड्ढों के कारण वाहन चालकों, खासकर दोपहिया सवारों को परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है।

HPBOSE Registration 2026-27: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए जरूरी खबर, 15 अक्टूबर तक बिना लेट फीस करें रजिस्ट्रेशन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी है। बिना लेट फीस पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है।