मंडी

Mandi: सुंदरनगर पुलिस ने पकड़ा चिट्टा तस्कर, घर से बरामद हुआ 11 ग्राम चिट्टा और 14,760 रुपए नकद

सुंदरनगर पुलिस ने एक घर में दबिश देकर 11 ग्राम चिट्टा और 14,760 रुपए नकद बरामद किए। आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई।

Mandi: मंडी में 11 दिसम्बर को जनसंकल्प सम्मेलन, आपदा प्रभावितों को राहत और राज्य का आत्मनिर्भर विजन पेश

मंडी में 11 दिसम्बर को जनसंकल्प सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। आपदा प्रभावितों को राहत राशि दी जाएगी और राज्य का आत्मनिर्भर विजन जनता के सामने रखा जाएगा। इस मौके पर मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

Mandi: करसोग में अवैध खनन माफियाओं पर पुलिस का कड़ा प्रहार: दो ट्रैक्टर पकड़े, एक मौके पर ही जब्त

करसोग में पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए रेत और पत्थर ढो रहे दो ट्रैक्टर पकड़े। एक ट्रैक्टर मौके पर जब्त किया गया, जबकि दूसरे पर चालान कर जुर्माना लगाया गया। डीएसपी ने चेतावनी दी कि अवैध खनन पर सख्ती जारी रहेगी।

Mandi: मंडी में तेंदुए का तांडव! एक ही रात में 52 भेड़-बकरियों का सफाया, चरवाहा बेहोश होकर बचा

मंडी जिले के सकरयार गाड में तेंदुए के हमले में 52 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। अचानक हुए हमले में चरवाहा भी घायल होकर बेहोश हो गया। वन और पशुपालन विभाग ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया। ग्रामीणों ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Himachal: एमडीएस रिजल्ट में शिमला डेंटल कॉलेज की बेटियों का दबदबा, पहले दो स्थानों पर किया कब्ज़ा

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी की एमडीएस परीक्षा में शिमला डेंटल कॉलेज की छात्राओं डॉ. नितिका और डॉ. गौशिनी ने संयुक्त मेरिट में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने शोध और अकादमिक क्षेत्र में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

Mandi: “बस एक मैसेज करें और कार्रवाई होगी तुरंत!”—उपायुक्त ने नशामुक्त मंडी के लिए जनता से मांगा सहयोग

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने नशामुक्त मंडी अभियान को सफल बनाने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। संदिग्ध नशे से जुड़ी गतिविधियों की जानकारी ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए गोपनीय रूप से दी जा सकती है।

Popular

Subscribe

--Advertisement--